Virat Anushka Love story बेहद दिलचस्प: डेटिंग, लव, ब्रेकअप, शादी और अब बेटी के मां-बाप
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया तो पिता बने विराट कोहली की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। दोनों ने पोस्ट शेयर करते हुए खुशी का इजहार किया। इस मौके पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में बताते हैं जिसमें दोस्ती भी है।
ऑनलाइन डेस्क, नोएडा। लाखों सिनेप्रेमियों की दिल की धडकन बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया तो पिता बने विराट कोहली की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। सोशल मीडिया पर दोनों ने पोस्ट शेयर करते हुए खुशी का इजहार किया। इस खुशी के मौके पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में बताते हैं, जिसमें दोस्ती भी है। डेटिंग भी, ब्रेकअप की खबरें भी आईं और गुपचुप शादी की चर्चा भी हुई।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 1 मई, 1988 को जन्मीं अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर, 2017 भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली संग शादी की थी।
पहली मुलाकात
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक शैम्पू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान पहली बार मिले थे। उस वक्त विराट काफी नर्वस थे, क्योंकि उन्हें एक्टिंग के बारे में कुछ नहीं पता था। इस विज्ञापन के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और दोनों को अक्सर साथ देखा गया। उस दौरान ही ये खबरें आने लगीं कि अनुष्का और विराट एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि दोनों इस बात से साफ इनकार कर दिया।
विराट ने मैदान पर अनुष्का को दी फ्लाइंग किस
एक साल तक दोनों की डेटिंग की खबरें आने के बाद जब साल 2014 में विराट साउथ अफ्रीका टूर से लौटे तो अनुष्का ने मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने के लिए अपनी गाड़ी भेजी। विराट भी एयरपोर्ट से सीधे अनुष्का के घर गए। इसके बाद ये खबर पक्की होने लगी कि दोनों को डेट कर रहे हैं। इसके साल 2014 में ही अनुष्का, विराट से मिलने न्यूजीलैंड पहुंच गईं। उस दौरान वहां से दोनों की तस्वीरें भी सामने आई थीं जिसमें दोनों पार्क में एक दूसरे का हाथ पकड़कर टहल रहे थे। लेकिन दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे है इस बात कर तब मुहर लगी जब 2014 के एक मैच में शतक पूरा करन के बाद विराट ने मैदान में सबके सामने फ्लाइंग किस दिया।
जब अनुष्का के सामने रोए थे विराट
एक स्पोर्ट्स चैनल को दिए इंटरव्यू में विराट ने अनुष्का को लेकर अपने मन की बात रखी थी। क्रिकेटर विराट ने उस एक मोमेंट के बारे में बताया था जब वो अनुष्का के सामने रो गए थे। दरअसल, हुआ कुछ ऐसा था कि एक बार जब अनुष्का शर्मा उनके साथ थीं। उसी वक्त उनहें टीम इंडिया का टेस्ट कप्तान बनने की खबर मिली थी तो वह खुद को रोक नहीं पाए और अनुष्का के सामने फूट-फूटकर रोने लगे थे।
वर्ल्ड कप में हार के बाद अनुष्का को किया गया ट्रोल
साल 2015 में टीम इंडिया वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंच गई थी, लेकिन सेमीफाइनल में ही हार गई। सेमीफाइनल में भारत का मैच ऑस्ट्रेलिया से था। इस मैच को देखने के लिए अनुष्का शर्मा भी सिडनी पहुंची थीं। मैच में विराट ने खराब बल्लेबाज़ी की थी। जिसके बाद टीम इंडिया की हार और विराट की खराब बल्लेबाज़ी का लोगों का गुस्सा अनुष्का शर्मा पर निकला और उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। ब्रेकअप की भी आईं खबरें
ब्रेकअप की भी आईं खबरें
साल 2016 में दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी आईं। खबर तो यहां तक की दोनों ने सोशल मीडिया अकाउंट सेभी एक दूसरे को अफॉलो कर दिया है।
2017 में दोनों ने गुपचुप तरीके से कर ली शादी
2017 में दोनों ने गुपचुप तरीके से कर ली शादी एशिया कप में जब भारत ने पाकिस्तान को हराया तब अनुष्का ने विराट को फोन कर इस जीत के लिए बधाई दी थी। जिसके बाद दोनों फिर एक दूसरे के करीब आने लगे। इसके बाद दोनों के बीच सबकुछ ठीक होता चला गया और साल 2017 में दोनों ने चोरी छुप्पे इटली में जाकर शादी कर ली। दोनों की शादी की खबर लोगों को सोशल मीडिया से चली थी।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो