विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली: कनॉट प्लेस में एन ब्लॉक के पास लावारिस बैग मिलने से मचा हड़कंप, जांच में अंदर से निकले कपड़े

Published: Sat, 04 May 2024 03:40 PM (IST)

सेंट्रल दिल्ली में कनॉट प्लेस के एन ब्लॉक के पास शनिवार को एक लावारिस बैग मिला। मामले की सूचना मिलते ...और पढ़ें

दिल्ली: कनॉट प्लेस में एन ब्लॉक के पास एक लावारिस बैग मिला।
दिल्ली: कनॉट प्लेस में एन ब्लॉक के पास एक लावारिस बैग मिला।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूलों में बम की अफवाह से लोग अभी उभरे भी नहीं है कि शनिवार को कनॉट प्लेस में दोपहर के समय लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस,दमकल विभागकर्मी और बम डिटेक्शन टीम मौके पर पहुंच गई। इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया। जांच बाद बैग में कपडे़ निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। 

दिल्ली अग्निशमन सेवा को दोपहर 2.41 बजे कनॉट प्लेस के एन ब्लॉक में फुटपाथ के पास एक लावारिस बैग के बारे में काल आई और दो दमकल गाड़ियों को तुरंत भेजा गया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने बैग वाले स्थान को चारों तरफ से घेर लिया और लोगों को वहां से दूर कर आसपास खाली करा कर बैग के चारों तरफ बैरिकेटिंग कर दी गई। 

जांच टीम ने जब बैग खोलकर बैग की जांच की तो उसमें कुछ संदिग्ध नहीं मिला। बैग में कुछ कपडे़ रखे थे। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि गलती से किसी का बैग छूट गया होगा। पुलिस पता कर रही है कि बैग किसका है।

ये भी पढ़ें- 'अमित शाह के बेटे को...', AAP सांसद संजय सिंह ने परिवारवाद को लेकर PM मोदी और गृह मंत्री पर बोला हमला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।