विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अमित शाह के बेटे को...', AAP सांसद संजय सिंह ने परिवारवाद को लेकर PM मोदी और गृह मंत्री पर बोला हमला

Published: Sat, 04 May 2024 01:57 PM (IST)Updated: Sat, 04 May 2024 02:11 PM (IST)

AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस तरह तानाशाही सरकार ...और पढ़ें

AAP सांसद संजय सिंह ने परिवारवाद को लेकर PM मोदी और गृह मंत्री पर बोला
AAP सांसद संजय सिंह ने परिवारवाद को लेकर PM मोदी और गृह मंत्री पर बोला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्वी दिल्ली के लोकसभा प्रत्याशी कुलदीप कुमार और पश्चिमी दिल्ली से प्रत्याशी महाबल मिश्रा ने शनिवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहे। दोनों प्रत्याशियों ने अपने-अपने जिलाधिकारी कार्यालय में हजारों समर्थकों के साथ पहुंचे। 

पूर्वी दिल्ली के उम्मीदवार कुलदीप कुमार नामांकन के लिए निकलने से पहले अपने माता-पिता से आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास पर पहुंचे और उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया और उनकी मां से आशीर्वाद लिया। वहीं, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। इनके साथ परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत भी मौजूद रहे। 

संजय सिंह ने पीएम मोदी पर बोला हमला

वहीं इस दौरान राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस तरह तानाशाही सरकार ने दिल्ली के लाल अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है, उसका दिल्ली की जनता जवाब अपने वोट से देगी।" उन्होंने कहा कि क्या अमित शाह के बेटे को क्रिकेट का बैट पकड़ना आता है? वो BCCI का चेयरमैन बना हुआ है। पीएम मोदी 73 साल की उम्र में तीसरा कार्यकाल चाहते हैं और एक 'जवान' 21 साल की उम्र में रिटायर हो जाएगा? ये लोग 'घोर परिवारवादी' हैं।

उन्होंने कहा, "अपने परिवार और दोस्तों को बढ़ाने के अलावा ना PM मोदी के पास कोई काम है, ना अमित शाह के पास, ना भाजपा के पास कोई काम है। हम अपने देश का भविष्य बनाना चाहते हैं मोदी और अमित शाह अपने दोस्तों का भविष्य बनाना चाहते हैं। हम देश के लिए काम कर रहे हैं वे दोस्त के लिए काम कर रहे हैं।"

सोमनाथ भारती ने भी भरा पर्चा

महाबल मिश्रा ने राजौरी गार्डन स्थित पश्चिम जिला अधिकारी और निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में नामांकन भरा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सातों सीटों पर आइएनडीआइए गठबंधन जीत रहा है। वहीं सोमनाथ भारती ने नई दिल्ली सीट से अपना नामांकन भरा। इस दौरान उनकी पत्नी भी रोड शो में शामिल हुईं। इस दौरान मंत्री गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज और विधायक दुर्गेश पाठक भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः क्या 'वड़ा पाव गर्ल' हो गई गिरफ्तार? वायरल वीडियो पर आया दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।