Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़िये- 4 शादी करने वाली महिला का दर्दनाक अंत, 2 पति तो उसे छोड़ बांग्लादेश चले गए

    By Jp YadavEdited By:
    Updated: Fri, 30 Apr 2021 07:26 AM (IST)

    Saina Murder News हत्या के पीछे जो राज सामने आया वह दिल्ली पुलिस के लिए भी चौंकाने वाला था। हत्या की वजह बनी सायना की सगी बहन रेहाना और पति वसीम के बीच अवैध रिश्ता। राह में रोड़ा बनते देख वसीम ने सायना की सरेआम हत्या कर दी।

    Hero Image
    4 शादियां करने वाली महिला का दर्दनाक अंजाम, पढ़िये- पति-पत्नी और 'वो' की दिल दहला देने वाली स्टोरी

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। पति-पत्नी के बीच तीसरे की दस्तक के साथ ही इसका खतरनाक अंजाम भी लोगों के जेहन में दस्तक दे देता है, लेकिन इसे यह  कहकर टाल दिया जाता है कि 'I Can Handle That'। हालांकि, सच्चाई तो यह है कि पति-पत्नी के विश्वास भरे रिश्ते में खटास आते ही बर्बादी की शुरुआत हो जाती है और इसका अंजाम कभी-कभी कत्ल पर खत्म होता है। दिल्ली की रहने वाली सायना के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। पैसे के लालच की पगडंडी पर चलकर अवैध ढंग से कमाए जिन पैसों से वह ऐश-ओ-आराम की जिंदगी बसर करना चाहती है, वही राह उसे कब्र तक ले गई। दरअसल, 27 अप्रैल को सुबह अचानक निजामुद्दीन इलाके में दिन दहाड़े 29 साल की साइना नाम की महिला की हत्या सरेआम कर दी गई। इसके बाद हत्यारोपित शख्स वसीम ने पुलिस के समक्ष हत्या की बात कबूल ली। इसके बाद हत्या के पीछे जो राज सामने आया वह पुलिस के लिए भी चौंकाने वाला था। हत्या की वजह बनी सायना की सगी बहन रेहाना और पति वसीम के बीच अवैध रिश्ता।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साइना और वसीम के बीच रेहाना के आते ही टूट गया विश्वास का रिश्ता

    दरअसल, जान गंवाने वाली सायना किसी आरोप में जेल गई थी। वह आठ महीने की गर्भवती भी थी। वहीं, कोरोना के चलते मानवीयता के आधार पर बेल मिलने पर सायना शनिवार को जेल से घर आई थी। यहां पर वह पति वसीम की बेरुखी देखकर हैरान-परेशान हो गई। इस दौरान सायना को पता चला कि जेल जाने के बाद उसकी सगी बहन रेहाना का उसके पति से अवैध संबंध हो गया।

    विवाद के बीच मन में पलने लगा हत्या का बीज

    बताया जाता है कि हद तो तब हो गई जब सायना को वसीम और रेहाना की ओर से कहा गया तो वह दोनों की राह से हट जाए। इसके बाद वसीम और रेहाना निकाह कर लेंगे। 8 महीने की गर्भवती सायना यह जानकर गुस्से में आ गई। इस बात पर उसका अपने पति वसीम के साथ जमकर झगड़ा हुआ। बताया जाता है कि एक साल पहले ही वसीम और सायना की शादी हुई थी। वहीं, सायना के जेल जाने के बाद वसीम के सायना की सगी बहन से रेहाना से प्रेम संबंध बन गए। इससे पति-पत्नी के बीच दूरी बढ़ गई। जेल से साइना के बाहर आने के बाद वसीम ने सायना से मुलाकात भी नहीं की। यही से वसीम यह मानकर चलने लगा कि जब तक सायना जिंदा है, रेहाना उसकी नहीं हो सकती है। फिर वहीं हुआ जो वसीम के दिल और दिमाग ने तय कर लिया था। फिर निजामुद्दीन इलाके में 27 अप्रैल को दिनदहाड़े वसीम ने गर्भवती पत्नी सायना की कई गोलियां मारकर हत्या कर दी। इस दौरान वसीम ने नौकर शहादत को भी गोली मारी, जो बुरी तरह जख्मी है। दरअसल, वसीम ने सिर्फ अपनी पत्नी सायना को ही नहीं मारा, बल्कि उसके पेट में पल रहे बच्चा भी मारा गया।

    दिल्ली से आ रही हैरान करने वाली खबर, 'बागी' हुए AAP विधायक, कर डाली राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

    सायना ने की थी चार शादियां, बाकी को नहीं दिया था तलाक

    दिल्ली पुलिस की मानें तो 29 साल की सायना की जिंदगी रहस्य की तरह है। उसने सिर्फ 29 साल की उम्र में चार शादी की थी, लेकिन बाकी तीन को तलाक नहीं दिया था। हैरत की बात तो यह है कि उसके दोनों पहले शौहर उसको छोड़कर बांग्लादेश चले गए थे।

    सायना के तीसरे पति का नाम शराफत, मशहूर था ड्रग लॉर्ड के नाम से

    दोनों पतियों के एक-एक कर बांग्लादेश जाने के बाद सायना ने तीसरी शादी की दिल्ली में नशे के कारोबार का किंग समझे जाने वाले शराफत शेख से की थी। जानकारी  की मानें तो शराफत सिर्फ नाम था, लेकिन उसके काम सारे अवैध थे। वह 'ड्रग लॉर्ड' के नाम से भी पहचाना जाता है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शराफत शेख पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) और मकोका समेत 37 मामले दर्ज हैं। शराफत शेख के बारे में जानकारी मिली है कि उसका नशे के कारोबार के चलते दिल्ली में जलवा था। वह डिमांड के आधार पर नशे का कारोबार करता था। यह भी पता चला है कि पैसों के लालच में सायना ने जानबूझकर शराफत से शादी की। लेकिन उम्र कम हुई तो रुतबा और जलना दोनों कम हो गया। फिलहाल वह तिहाड़ जेल में बंद है और ट्रायल का सामना कर रहा है।