विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Air Pollution: दिल्ली NCR में बढ़ा प्रदूषण का स्तर, दूसरे दिन भी हवा रही जहरीली; नहीं मिलेगी जल्द राहत

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Sat, 10 Dec 2022 10:33 PM (IST)

Delhi Air Pollution हवा की गति कम होने के कारण दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। इस ...और पढ़ें

दिल्ली NCR में बढ़ा प्रदूषण का स्तर, लगातार दूसरे दिन हवा रही जहरीली; नहीं मिलेगी जल्दी राहत
दिल्ली NCR में बढ़ा प्रदूषण का स्तर, लगातार दूसरे दिन हवा रही जहरीली; नहीं मिलेगी जल्दी राहत

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। हवा की गति कम होने के कारण दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। इस वजह से पिछले दिन के मुकाबले हवा की गुणवत्ता में और गिरावट हुई। इस वजह से दिल्ली में लगातार दूसरे दिन हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही।

एनसीआर के शहरों में फरीदाबाद, गाजियाबाद व नोएडा में भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई। वहीं ग्रेटर नोएडा में एयर इंडेक्स 400 के पार पहुंच गई। इस वजह से ग्रेटर नोएडा में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रही। लिहाजा, दिल्ली एनसीआर में ग्रेटर नोएडा शनिवार को सबसे अधिक प्रदूषित रहा।

हवा की गति और तापमान कम होना कारण

सफर इंडिया के अनुसार, आठ से 16 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से सतही हवा चल रही है। हवा की गति कम और सुबह में तापमान कम होने से नमी अधिक होने के कारण धूलकण वातावरण में अधिक ऊपर नहीं उठ पा रहे हैं। इस वजह से वातावरण में जमीन से एक किलोमीटर की ऊंचाई पर धूलकण का आवरण बना हुआ है।

अभी नहीं मिलेगी प्रदूषण से राहत

इस वजह से अगले तीन दिन तक दिल्ली में प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना नहीं है। इस दौरान हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में ही रहेगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 360 रहा, जो बेहद खराब श्रेणी में हैं। इसके एक दिन पहले दिल्ली का एयर इंडेक्स 314 था।

इस तरह एयर इंडेक्स में 46 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। इस वजह से वातावरण में पीएम-25 का स्तर 156 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा, जो सामान्य से ढाई गुना से अधिक है। वहीं पीएम-10 का स्तर 286 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा जो सामान्य से पौने तीन गुना अधिक है। गुरुग्राम में एयर इंडेक्स 300 से कम खराब श्रेणी में रहा।

ये भी पढ़ें- Delhi University: तीन साल का विकल्प चुनने वाले छात्रों को भी डीयू देगा स्नातक आनर्स की डिग्री

दिल्ली एनसीआर का एयर इंडेक्स क्वालिटी

दिल्ली- 360

फरीदाबाद- 304

गाजियाबाद- 344

नोएडा- 350

गुुरुग्राम- 288

ग्रेटर नोएडा- 422

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।