विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi University: तीन साल का विकल्प चुनने वाले छात्रों को भी डीयू देगा स्नातक आनर्स की डिग्री

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Sat, 10 Dec 2022 10:27 PM (IST)

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के कुलपति योगेश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय तीन साल का विकल्प चुनने वाले छात्रों को भी ...और पढ़ें

तीन साल का विकल्प चुनने वाले छात्रों को भी डीयू देगा स्नातक आनर्स की डिग्री
तीन साल का विकल्प चुनने वाले छात्रों को भी डीयू देगा स्नातक आनर्स की डिग्री

नई दिल्ली, जागरण संवाददात। दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के कुलपति योगेश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय तीन साल का विकल्प चुनने वाले छात्रों को भी स्नातक आनर्स की डिग्री देगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा तैयार किए एक मसौदे में उल्लिखित नए मानदंडों के अनुसार छात्रों को अब चार साल का पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद ही स्नातक आनर्स की डिग्री मिलेगी।

इन मानदंडों का उल्लेख चार साल के स्नातक कार्यक्रमों के लिए पाठ्यचर्या और क्रेडिट ढांचा शीर्षक वाले एक मसौदे में किया गया है। मसौदा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुसार तैयार किया गया है। इसके सोमवार से लागू होने की संभावना है।

इसी साल से लागू किया गया

कुलपति ने बताया कि डीयू का नया चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (एफवाईयूपी) अकादमिक वर्ष 2022-23 से लागू किया गया है। हम छात्रों को तीन साल बाद आनर्स की डिग्री हासिल करने की भी अनुमति देंगे। उल्लेखनीय है कि डीयू की कार्यकारी परिषद (ईसी) ने फरवरी में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम रूपरेखा-2022 (यूजीसीएफ-2022) को मंजूरी दी थी।

एफवाईयूपी छात्र द्वारा पूरे किए गए वर्षों की संख्या के आधार पर डिग्री प्रदान करता है। इसके अंतर्गत एक साल के लिए सर्टिफिकेट, दो साल के लिए डिप्लोमा और तीन या चार साल के लिए आनर्स की डिग्री देने का प्रविधान है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।