Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमृतसर-दिल्ली फ्लाइट में यात्री ने जमकर मचाया उत्पात, क्रू की महिला सदस्य को दिखाई चप्पल, दूसरे शख्स से भिड़ा

    Updated: Sat, 28 Jun 2025 10:43 PM (IST)

    अमृतसर से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की उड़ान में एक नशे में धुत यात्री ने हंगामा किया। उसने सह-यात्रियों से दुर्व्यवहार किया और क्रू सदस्यों के हस्तक्षेप के बाद भी शांत नहीं हुआ। विमान के उतरने के बाद यात्री को सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया। एयर इंडिया ने मामले की जांच की बात कही है और दुर्व्यवहार के प्रति जीरो टॉलरेंस की बात कही है।

    Hero Image
    अमृतसर दिल्ली उड़ान के दौरान एक यात्री के आक्रामक व्यवहार ने खड़ी की परेशानी।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। अमृतसर से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की उड़ान में एक यात्री के दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि यात्री शराब के नशे में ही विमान में सवार हुआ था। उसका व्यवहार शुरू से ही आक्रामक था, इसके बाद भी उसे रोका नहीं गया। नतीजा यह हुआ कि आरोपित यात्री की उग्रता पूरे उड़ान के दौरान कायम रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपनी पत्नी और बच्चे के साथ यात्रा कर रहे इस व्यक्ति ने यात्रा के दौरान सह-यात्रियों के साथ गाली-गलौच और दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया, जिसके बाद क्रू के सदस्यों ने हस्तक्षेप करते हुए व्यक्ति को शांत होने के लिए कहा, लेकिन इनकी कोशिश भी सफल नहीं हुई।

    क्रू की एक महिला सदस्य को चप्पल दिखाने का आरोप

    कहा जा रहा है कि विमान जब लैंडिंग की तैयारी से जुड़ी प्रक्रिया गुजर रहा था तब भी इस यात्री ने सीट-बेल्ट नहीं पहना और अपनी सीट से उठ गया। इस दौरान एक सह-यात्री से झगड़ा करने लगा। इस यात्री पर क्रू की एक महिला सदस्य को चप्पल दिखाने का आरोप है। विमान ने जब लैंडिंग किया, तब एअर इंडिया के कर्मचारियों ने आरोपित यात्री को विमान में ही रोके रखा जबकि अन्य यात्री विमान से उतर गए। बाद में सुरक्षाकर्मियों को इसे सौंप दिया गया।

    एयर इंडिया ने इस मामले में कहा है कि 28 जून 2025 को अमृतसर से दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या एआई 454 में एक यात्री ने अभद्र व्यवहार किया। लैंडिंग की तैयारी के दौरान, हमारे केबिन क्रू के एक सदस्य ने एक यात्री को खड़ा देखा, जो एक अन्य यात्री के साथ बहस कर रहा था। दूसरे यात्री ने क्रू को बताया कि वह व्यक्ति अपमानजनक व्यवहार कर रहा है। केबिन क्रू ने तुरंत स्थिति को संभाला और लैंडिंग के दौरान दूसरे यात्री को बिजनेस क्लास की सीट पर बैठा दिया।

    एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी दी

    दूसरे यात्री की शिकायत के बाद, पायलट-इन-कमांड ने एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी दी और आरोपित को सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया। एअर इंडिया इस तरह के मामले में शून्य-सहिष्णुता नीति अपनाता है और सभी यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा और भलाई को प्राथमिकता देता है। हम संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे, और यह मामला अब उनके अधिकार क्षेत्र में है।

    comedy show banner
    comedy show banner