विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होते ही भूमिगत हो गया महंत सुंदर दास, नहीं मिले सुराग

By Amit MishraEdited By:
Published: Sat, 04 Nov 2017 09:11 PM (IST)Updated: Sun, 05 Nov 2017 07:17 AM (IST)

दिल्ली पुलिस की टीम महंत सुंदर दास को गिरफ्तार करने के लिए जोधपुर में हर संभावित जगहों पर दबिश दे ...और पढ़ें

दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होते ही भूमिगत हो गया महंत सुंदर दास, नहीं मिले सुराग
दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होते ही भूमिगत हो गया महंत सुंदर दास, नहीं मिले सुराग

नई दिल्ली [जेएनएन]। राजस्थान के जोधपुर का निवासी महंत सुंदर दास अपने खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद से गिरफ्तारी से बचने के लिए भूमिगत हो गया है। महंत समेत दो अन्य के खिलाफ कोलकाता में भी मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस को मिली है।

हाल में महंत का उत्तर प्रदेश के बरेली में सत्संग का कार्यक्रम था जिसे स्थगित करना पड़ गया। पुलिस प्रशासन व मजिस्ट्रेट द्वारा कार्यक्रम पर रोक लगाने पर आयोजकों ने हंगामा किया। उधर दिल्ली पुलिस की टीम महंत को गिरफ्तार करने के लिए जोधपुर में हर संभावित जगहों पर दबिश दे रही है।

महंत के खिलाफ कोलकाता में मुकदमा दर्ज 

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक उन्हें जानकारी मिली है कि महंत दो लोगों के साथ मिलकर कोलकाता में बिल्डिंग का निर्माण करवा रहा है। कई करोड़ की लागत से बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। उक्त प्रोजेक्ट को लेकर कुछ विवाद होने पर उसके खिलाफ वहां मुकदमा दर्ज करवा दिया गया।

सुंदर दास के खिलाफ सब्जी मंडी थाने में मुकदमा दर्ज

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस की टीम महंत को गिरफ्तार करने के लिए कोलकाता भी गई थी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। ज्ञात रहे कि 45 वर्षीय महिला ने महंत सुंदर दास के खिलाफ सब्जी मंडी थाने में दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।

राजा महाराजा की तरह रहता है संत 

महिला पहले महंत के सब्जी मंडी स्थित आश्रम में रहती थी और उसकी अनुयायी थी। उनके पति समेत परिवार के सभी सदस्य महंत के अभी भी अनुयायी है। महिला ने आरोप लगाया है कि संत होने के बावजूद महंत आश्रम में राजा महाराजा की तरह रहता है। पहली बार 2014 में उसने महिला को अपने कमरे में बुलाकर छेड़छाड़ की थी। फिर कुछ दिन बाद अपनी हवस का शिकार बना डाला था। 

यह भी पढ़ें: दादा को चाय देने घर से बाहर निकली नाबालिग, और फिर- 3 दिन तक हुआ गैंगरेप

यह भी पढ़ें: डॉक्टर के जाते ही चपरासी ने रची साजिश, क्लीनिक में छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

यह भी पढ़ें: पहले धोखा और फिर प्यार दोनों ने पहुंचाया जीबी रोड, पढ़ें पूरी खबर