Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केजरीवाल के बाद अब CM आतिशी का ठिकाना बदला, सिविल लाइंस का यह बंगला होगा नया पता

    Updated: Mon, 07 Oct 2024 08:08 AM (IST)

    दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को नया बंगला आवंटित किया गया है। यह वही बंगला है जिसमें पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहते थे। केजरीवाल ने हाल ही में इ ...और पढ़ें

    Hero Image
    सीएम आतिशी को सिविल लाइंस स्थित बंगला अलॉट कर दिया गया है।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का नया पता सिविल लाइंस का 6-फ्लैग स्टाफ रोड होगा। सूत्रों के अनुसार लोक निर्माण विभाग ने यह बंगला अब आतिशी के नाम आवंटित कर दिया है। यह वही बंगला है जिसमें मुख्यमंत्री रहते हुए 2015 से अरविंद केजरीवाल रह रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल ने तीन दिन पहले इस बंगले को खाली कर दिया है और वह फिरोजशाह रोड पर अपनी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सदस्य के यहां रहने के लिए चले गए हैं। आतिशी अगले विधानसभा चुनाव तक इसी बंगले में रहेंगी। अभी तक आतिशी मथुरा रोड के एबी -17 नंबर बंगले में रह रही हैं। यहां वह मार्च 2023 में मंत्री बनने के बाद से रह रही हैं। यह बंगला पहले मंत्री रहने के समय मनीष सिसोदिया के नाम से आवंटित था।

    4 अक्टूबर को केजरीवाल ने खाली किया था CM आवास

    बता दें, अरविंद केजरीवाल गत शुक्रवार को ही 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास छोड़ दिया था। अब वह लुटियंस दिल्ली के फिरोजशाह रोड स्थित बंगला नंबर पांच में रह रहे हैं। यह बंगला आधिकारिक तौर पर पंजाब से आप के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल को आवंटित किया गया था।

    यह भी पढ़ें- Delhi News: 'गरीबों को मकान नहीं, खुद बंगले में रहेंगे केजरीवाल', कांग्रेस ने AAP से पूछे कई सवाल