Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'रोहिणी में BJP के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी AAP', CM आतिशी ने विजेंद्र गुप्ता से क्यों कहा ऐसा?

    Updated: Fri, 29 Nov 2024 03:17 PM (IST)

    दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा में बस मार्शलों को हटाए जाने का विरोध किया और मांग की कि उन्हें तुरंत बहाल किया जाए। उन्होंने विजेंद्र गुप्ता से कहा कि अगर वह एलजी से बस मार्शलों को पक्की नौकरी दिलवाते हैं तो वह रोहिणी में उनके खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेंगी और उनके लिए चुनाव प्रचार भी करेंगी। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए पार्टी को मना लेगी।

    Hero Image
    बस मार्शलों की नियुक्ति को लेकर सीएम आतिशी ने विधानसभा में बीजेपी नेता की ली चुटकी।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के बस मार्शल्स को नियमित करने को लेकर सीएम आतिशी ने शुक्रवार को सदन में अपनी बात रखी। सीएम आतिशी ने कहा कि बस मार्शल को गलत तरीके के हटाया गया है। हम इन्हें हटाए जाने का विरोध कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि इन 10 हजार बस मार्शल को तुरंत नौकरी पर लगा लें। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आतिशी ने चुटकी ली कि विजेंद्र गुप्ता एलजी साहेब से इन बस मार्शल को फिर से नौकरी दिलवा लें तो मैं अपनी पार्टी को मना लेंगी कि वह रोहिणी में विजेंद्र गुप्ता के खिलाफ प्रत्याशी भी नहीं खड़ा करेंगी। कहा कि उनके लिए  चुनाव में प्रचार भी कर देंगी।

    बस मार्शल्स के जज्बे को सलाम: CM आतिशी

    आतिशी ने कहा, "LG साहब के बार-बार मना करने के बाद भी बस मार्शलों ने हिम्मत नहीं हारी और लड़ाई लड़ते रहे। इस दौरान मंत्री सौरभ भारद्वाज जी और अन्य विधायकों ने इनका साथ दिया और इनकी बहाली के लिए अपनी गिरफ्तारी तक दी। इसके लिए बस मार्शलों के जज्बे को सलाम करती हूं।" 

    सीएम आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी और मैंने LG साहब को कई पत्र लिखकर बस मार्शलों की तनख्वाह रोकने और उन्हें नौकरी से हटाने के फैसले का विरोध किया लेकिन उपराज्यपाल के कानों पर जूं नहीं रेंगी और उन्होंने 10 हजार से ज्यादा बस मार्शलों को नौकरी से निकाल दिया।

    दिल्ली में बढ़ रहे अपराध पर चर्चा की उठी मांग

    विधानसभा में दिल्ली पुलिस में रिक्त पड़े पदों के मुद्दे पर भी चर्चा शुरू हुई। सत्ता पक्ष ने चर्चा शुरू करते हुए कहा कि दिल्ली में दहशत का माहौल है। लोगों की हत्याएं हो रही हैं। फिरौती मांगी जा रही है। मगर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। अखबार अपराध की घटनाओं से भरे पड़े हैं। कल फिर दिल्ली में धमाका हुआ है, इसके बारे में लोग जानना चाहते हैं कि इसके पीछे किसका हाथ है? दिल्ली पुलिस में कई पद रिक्त पड़े हैं। दिल्ली पुलिस में 13,507 पद रिक्त हैं। इन्हें भरे जाने की सदन में  मांग उठी है।

    अरविंद केजरीवाल जी और मैंने LG साहब को कई पत्र लिखकर बस मार्शलों की तनख्वाह रोकने और उन्हें नौकरी से हटाने के फैसले का विरोध किया लेकिन उपराज्यपाल के कानों पर जूं नहीं रेंगी और उन्होंने 10 हजार से ज्यादा बस मार्शलों को नौकरी से निकाल दिया। - CM आतिशी

    यह भी पढ़ेंः प्रशांत विहार में धमाके के एक दिन बाद स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और डॉग स्क्वायड ने शुरू की जांच