यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Politics: केजरीवाल 26 फरवरी को ED के सामने पेश होंगे या नहीं? AAP ने दिया ये जवाब
सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि यह राजनीतिक समन है। आप से संबंधित कोई राजनीतिक कदम होता है तो तुरंत ...और पढ़ें

एएनआई, नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री को शराब घोटाले के मामले में फिर से समन जारी किया है। एजेंसी ने अरविंद केजरीवाल को सातवां समन जारी करके 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी के सातवें समन पर दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि कानूनी परामर्श के बाद समन का मुख्यमंत्री जवाब देंगे।
यह राजनीतिक समन है- AAP
गोपाल राय ने कहा कि ईडी द्वारा जारी किए गए सातवें समन का हम कानूनी परामर्श के बाद जवाब देंगे। वहीं, आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि यह राजनीतिक समन है। आप से संबंधित कोई राजनीतिक कदम होता है, तो ईडी तुरंत समन जारी करती है। उन्होंने कहा कि अभी एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर केंद्र सरकार को आईना दिखाया था।
हम अदालत का सम्मान करते हैं- सौरभ
सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि इसके बाद कल रात ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अरविंद केजरीवाल को एक और समन जारी किया। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन को लेकर अदालत का रुख किया और कहा कि अब अदालत इस पर गौर करेगी। हम अदालत का सम्मान करते हैं।
अदालत क्यों गई ईडी?- AAP
दिल्ली के मंत्री ने कहा कि कि अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में उल्लेख किया कि बजट सत्र चल रहा है और उन्हें 16 मार्च तक का समय चाहिए। अदालत ने भी इसकी अनुमति दे दी। अब फिर से ईडी ने समन जारी किया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगर एजेंसी को अपनी शर्तों का पालन करना था तो पहले अदालत में क्यों गए? हम अदालत में नहीं गए, लेकिन ईडी गई।