विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Chunav 2024: दिल्ली में AAP-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल! कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

Published: Thu, 22 Feb 2024 01:09 PM (IST)Updated: Thu, 22 Feb 2024 01:19 PM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024 दिल्ली में लोकसभा सीट बंटवारे पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस (AAP-Congress Alliance) के बीच बातचीत ...और पढ़ें

दिल्ली में AAP-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल
दिल्ली में AAP-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल

HighLights

  1. दिल्ली में 4-3 वाला फॉर्मूला
  2. 7 में 4 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है AAP

पीटीआई, नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सात सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ सकती हैं। लोकसभा सीट शेयरिंग को लेकर दोनों पार्टियों के बीच बात बनती दिख रही है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर समझौते की कगार पर हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली की 7 में 4 लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ सकती है। वहीं, कांग्रेस तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार सकती है। हालांकि आप और कांग्रेस की तरफ से अभी तक इसका आधिकारिक तौर पर एलान नहीं किया गया है। 

कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से गुरुवार को बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में सीट बंटवारे को लेकर आप और कांग्रेस के बीच बातचीत अंतिम चरण में है और दोनों पक्ष जल्द ही अपने गठबंधन (AAP-Congress Alliance) की घोषणा कर सकते हैं। दोनों पक्षों ने सीटों पर प्रत्याशियों के लड़ने को लेकर भी सहमति जताई है।

इस संबंध में आम आदमी पार्टी के सूत्रों का कहना है कि दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली और नई दिल्ली की सीटों पर आप अपने उम्मीदवार उतारेगी। वहीं कांग्रेस दिल्ली की चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर अपने प्रत्याशियों उतारेगी।

Also Read-

Lok Sabha Elections 2024: देखते हैं अगले 2-3 दिन में क्या होता है... कांग्रेस के साथ गठबंधन पर आया अरविंद केजरीवाल का बयान

अभी भाजपा के पास हैं सातों सीटें

इससे पहले बीते बुधवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि गठबंधन पर बातचीत में देरी हो रही है और अगले एक या दो दिनों में ताजा अपडेट आ सकता है।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई महीने में होने की संभावना जताई जा रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सातों सीटें भाजपा ने जीत दर्ज की थी।