विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Elections 2024: अगले 2-3 दिन में कुछ बड़ा होने वाला है, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर अरविंद केजरीवाल ने दिया बयान

Published: Wed, 21 Feb 2024 06:15 PM (IST)

Arvind Kejriwal News दिल्ली में लोकसभा चुनावों को लेकर सीट बंटवारे में अभी तक आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ...और पढ़ें

कांग्रेस के साथ गठबंधन पर आया मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान।
कांग्रेस के साथ गठबंधन पर आया मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान।

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली में लोकसभा चुनावों को लेकर सीट बंटवारे में अभी तक आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच बातचीत जारी है। अभी तक इस बातचीत के जरिए कोई ठोस परिणाम निकलकर नहीं आया है। वहीं, अब कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी बयान सामने आया है।

राजधानी में सात लोकसभा की सीटें हैं, लेकिन किस पार्टी के खाते में कितनी सीटों पर सहमति बनेगी। इस पर अभी चर्चा की जा रही है। दिल्ली में कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे के समझौते के बारे में पूछे जाने पर अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "देखते हैं अगले 2-3 दिनों में क्या होता है। इसमें बहुत देरी हो चुकी है, यह पहले ही हो जाना चाहिए था।"

इसस पहले क्या बोले थे केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि कांग्रेस (Congress) के साथ गठबंधन पर बातचीत जारी है। सीट बंटवारे पर भी बैठकें हो रही हैं। जल्द ही इसे लेकर घोषणा की जाएगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। आखिरकार संविधान और लोकतंत्र की जीत हुई। यह ऐतिहासिक फैसला है। आई. एन. डी. आई. ए. की भी पहली और बहुत बड़ी जीत है।