Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'अगर हमने सेवा की है, तभी हमें मजदूरी देना', दिल्ली की जनता से क्यों बोले AAP सांसद संजय सिंह

    Updated: Sat, 18 Jan 2025 11:13 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने पालम और नजफगढ़ में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में लिखा है कि जो काम अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं वही काम वे भी करेंगे। संजय सिंह ने कहा कि अगर हमने सेवा की है तभी हमें मजदूरी देना। उन्होंने अरविंद केजरीवाल द्वारा की गई जनकल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया।

    Hero Image
    आप सांसद संजय सिंह ने नजफगढ़ में जनसभा को किया संबोधित।

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पालम और नजफगढ़ क्षेत्र में शनिवार को जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान पालम में उन्होंने कहा कि भाजपा अपना संकल्प पत्र लेकर आई है। उसमें लिखा है कि जो काम अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं, वहीं काम हम भी करेंगे। इनकी 22 राज्य में सरकार है, यह 5 राज्य में भी बिजली फ्री करके दिखा दें हम इनकी बात मान जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि हम जनता के मजदूर, कार्यकर्ता और सेवक हैं। अगर हमने सेवा की है तभी हमें मजदूरी देना। अरविंद केजरीवाल जब झुग्गियों में जाते थे तो लोग उनसे कहते थे कि हमें गहने गिरवी रखकर बिजली का बिल भरना पड़ा। बिजली का 10-10 हजार रुपए का बिल आता है। अरविंद केजरीवाल ने उनके दर्द को समझा और बिजली मुफ्त कर दी।

    महिलाओं के दर्द को केजरीवाल ने समझा: संजय सिंह

    उन्होंने कहा कि दिनभर मजदूरी करके 400-500 रुपए कमाने वाला हमारा मजदूर भाई, रिक्शे वाला या रेहड़ी वाला पहले जब सोकर उठता था, तो पहले अपनी बेटी का चेहरा देखता था। फिर अपनी जेब की तरफ देखता था और सोचता था कि मेरी बेटी कॉलेज कैसे जाएगी। उसके किराया के लिए 100-150 रुपए का इंतजाम कैसे करूंगा। उनके इस दर्द को अरविंद केजरीवाल ने समझा और महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त कर दी।

    बुलेट की नहीं बैलेट की लड़ाई जीतनी है: संजय सिंह

    नजफगढ़ में जनसभा को संबोधित कर संजय सिंह ने कहा कि सभी जानते हैं कि हमने नजफगढ़ को कैसे खड़ा किया है। यहां गोलियां चलती थीं, झगड़े और लड़ाइयां होती थी। यहां डर का माहौल था। उस माहौल को हमने खत्म किया। इस बार नजफगढ़ की जनता को बुलेट की नहीं बल्कि बैलेट की लड़ाई में जीतना है। झाड़ू बहुत काम की चीज है। घर की सफाई के लिए झाड़ू चाहिए। नजफगढ़ की सफाई करने के लिए झाड़ू चाहिए।

    यह भी पढ़ें- कांग्रेस का अपना कुछ भी नहीं, भाजपा की 'B' पार्टी की तरह लड़ रही है दिल्ली का चुनाव: मनीष सिसोदिया