Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Election 2025: महरौली सीट से AAP ने बदला उम्मीदवार, कौन हैं महेंद्र चौधरी जिन्हें मिला टिकट

    Updated: Fri, 20 Dec 2024 01:47 PM (IST)

    Delhi Vidhan Sabha Chuna 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी ने महरौली सीट से अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। नरेश यादव के चुनाव लड़ने से मना करने के बाद पार्टी ने महेंद्र चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है। चौधरी वर्तमान में महरौली से निगम पार्षद हैं। इस चुनाव में आप ने अब तक 8 निगम पार्षदों को टिकट दिया है।

    Hero Image
    Delhi Chunav 2025: महरौली सीट से AAP ने नए उम्मीदवार की कर दी घोषणा।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के महरौली से विधायक नरेश यादव ने दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है।आप ने महरौली वार्ड से पार्टी की पार्षद रेखा चौधरी के पति महेंद्र चौधरी (Mahender Chaudhary) को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। नरेश यादव को हाल ही में पार्टी ने तीसरी बार उम्मीदवार बनाया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यादव (Naresh Yadav) को 2016 के कुरान की बेअदबी के मामले में पंजाब में कुछ दिन पहले ही एक अदालत ने दो साल की सजा सुनाई थी। उनकी इस मामले में कुछ दिन पहले गिरफ्तारी भी हुई थी, मगर बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। यह मामला मुस्लिम इलाकों में काफी तूल पकड़ रहा था, जिसके बाद नरेश यादव के टिकट काटे जाने की मांग बढ़ती जा रही थी।

    महेंद्र चौधरी को महरौली सीट से बनाया उम्मीदवार

    तीन दिन पहले मुस्लिम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्तफाबाद में अपने प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में भी यह मुद्दा जोर शोर से उठा दिया था। यादव द्वारा इंकार करने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने पार्टी की पांचवीं सूची जारी की और चौधरी को महरौली सीट से उम्मीदवार बनाया।

    इससे पहले यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से मुलाकात की है और उन्हें अपने खिलाफ मामले में अदालत द्वारा बरी किए जाने तक चुनाव न लड़ने के अपने फैसले के बारे में बताया है।

    यादव ने कहा कि वह केजरीवाल की ईमानदारी से प्रभावित होकर आप में शामिल हुए और पार्टी से उन्हें बहुत कुछ मिला। आप ने अगले साल फरवरी में होने वाले 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के चुनावों के लिए अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी है।

    उस सूची में महरौली सीट से उनका भी नाम था। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि मुस्लिम मतों को खतरे में पड़ता देख आप के शीर्ष नेतृत्व ने नरेश यादव का टिकट काट दिया है। जिससे मुस्लिम मतदाताओं में सकारात्मक संदेश दिया जा सके।

    कौन हैं महेंद्र चौधरी

    महेंद्र चौधरी की पत्नी रेखा महेंद्र चौधरी महरौली से पार्टी की मौजूदा पार्षद हैं। 2020 में चौधरी ने महरौली विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें तीसरा स्थान मिला था।

    चौधरी 2022 में कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए थे। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई की है। वर्तमान में बरेली की एमजेपीआर यूनिवर्सिटी से एलएलबी कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: महरौली सीट से AAP को बड़ा झटका, विधायक का चुनाव लड़ने से इनकार; बताई वजह