Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Assembly Winter Session: बस मार्शलों की बहाली को लेकर सियासत जारी, अब कांग्रेस ने AAP को सुनाई खरी-खरी

    Updated: Fri, 29 Nov 2024 09:38 PM (IST)

    Delhi News दिल्ली में बस मार्शलों की बहाली को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सियासत जारी है। मार्शल अपनी पुनर्नियुक्ति की मांग को लेकर अनशन पर बैठे हैं लेकिन सरकार उनकी सुध लेने को तैयार नहीं है। कांग्रेस ने इस मामले में दोनों पार्टियों पर निशाना साधा है और मार्शलों की तुरंत बहाली की मांग की है।

    Hero Image
    मार्शलों की पुनर्नियुक्ति न कर उनके पेट पर लात मार रही आप सरकार : यादव। फोटो देवेंद्र यादव 'एक्स'

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव (Devender Yadav) ने कहा कि आप सरकार और भाजपा बस मार्शलों की की पुनः नियुक्ति को दिल्ली विधानसभा चुनावों में भुनाने के चक्कर में इनके घरों के चूल्हे बुझा रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपने परिवारजनों के भरण पोषण से परेशान मार्शल दोनों पार्टियों की राजनीति का शिकार हो रहे हैं। यादव ने कहा कि बर्खास्त 10,000 बस मार्शलों को एक नवंबर तक बहाल करने के एलजी के निर्देश के बावजूद, आम आदमी पार्टी सरकार ने अभी तक एलजी के आदेश का पालन नहीं किया है।

    आप सरकार के कानों पर नहीं रेंग रही जूं-कांग्रेस ने AAP को घेरा

    मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) ने मार्शलों को फिर से नियुक्त का मामला एक बार फिर एलजी के पाले में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि अपनी पुनर्नियुक्ति की मांग को लेकर अनशन पर बैठे मार्शल भुखमरी की कगार पर हैं लेकिन आप सरकार के कानों पर जूं नही रेंग रही है।

    यादव ने कहा कि केजरीवाल और सीएम आतिशी मार्शलों के जीवन के साथ खेल रहे हैं। आतिशी ने विधानसभा में बोलते हुए एलजी से मार्शलों को बहाल करने की मंजूरी मांगी, जबकि एलजी ने आम आदमी पार्टी की सरकार को ऐसा करने का निर्देश पहले ही दिया हुआ है।

    बस मार्शलों की तुरंत की जाए बहाली-कांग्रेस ने की मांग

    उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी ने मार्शलों पर राजनीति करके इनसे झूठे वादे और दावे किए हैं। कांग्रेस मांग करती है कि बस मार्शलों की तुरंत बहाली की जाए।

    दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू (Delhi Assembly Winter Session) हो गया है। वंदे मातरम गीत के साथ 15 मिनट देरी से विधानसभा सत्र की शुरुआत हुई। सत्र की कार्रवाही के दौरान स्पीकर और विपक्ष के विधायकों के बीच नोकझोंक हुई। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सदन में बोलते हुए कहा कि ये लॉरेंस बिश्नोई कौन है, कैसे वह जेल में बैठ कर गैंग कैसे चला रहा है।

    इसके बारे में अमित शाह को बताना पड़ेगा। बिश्नोई गैंग, भाऊ ग्रैंड, गोगी गैंग, ऐसे दर्जन भर गैंग दिल्ली के अंदर सक्रिय हैं। कोई बता रहा था इन्होंने अपने एरिया बांट रखे हैं। बता दें भाजपा के विधायकों ने बस मार्शल के मुद्दे उठाए। सदन के हंगामेदार होने के बाद बुधवार के लिए स्थगित कर दी गई।

    यह भी पढ़ें: सदन की कार्यवाही स्थगित, गूंजा पुलिस भर्ती का मुद्दा; लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर क्या बोले केजरीवाल?