विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MCD polls 2017: आम आदमी पार्टी ने दो और उम्मीदवारों के टिकट काटे

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 24 Mar 2017 01:22 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 10:22 AM (IST)

इससे पहले पार्टी ने 14 उम्मीदवार बदले थे। कुल मिलाकर आम आदमी पार्टी अब तक 17 उम्मीदवार बदल चुकी है।

MCD polls 2017: आम आदमी पार्टी ने दो और उम्मीदवारों के टिकट काटे
MCD polls 2017: आम आदमी पार्टी ने दो और उम्मीदवारों के टिकट काटे

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी पहली बार नगर निगम का चुनाव लड़ रही है। विधानसभा में 70 सीटों में से 67 सीटें जीतने वाली AAP 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।

इस कड़ी में शुक्रवार को AAP ने एमसीडी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 6वीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने दो और उम्मीदवारों के टिकट बदले हैं। इससे पहले पार्टी ने 14 उम्मीदवार बदले थे। कुल मिलाकर आम आदमी पार्टी अब तक 17 उम्मीदवार बदल चुकी है। 

यह भी पढ़ेंः MCD polls 2017: अखिलेश की SP भी मैदान में, कई BJP पार्षद संपर्क में 

जानें किनके बदले टिकट

शुक्रवा को जारी छठी सूची में जिन उम्मीदवारों के टिकट बदले हैं, उनमें तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र के जीटीबी नगर वार्ड के प्रत्याशी और हरिनगर के हरिनगर-ए वार्ड के उम्मीदवार शामिल हैं। इन पर आरोप है कि पूर्व में चयनित उम्मीदवार प्रचार में लापरवाही बरत रहे थे।

बताया जा रहा है कि तिमारपुर और हरिनगर में टिकट कटते ही आम आदमी पार्टी के कई उम्मीदवार बीजेपी के संपर्क में हैं और टिकट का जुगाड़ फिट होते ही पाला बदल सकते हैं।