विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MCD polls 2017: अखिलेश की SP भी मैदान में, कई BJP पार्षद संपर्क में

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 24 Mar 2017 07:29 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 09:23 AM (IST)

समाजवादी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष उषा यादव के मुताबिक, समाजवादी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष उषा यादव ने किया, भाजपा के कई पार्षद पार्टी के संपर्क में हैं।

MCD polls 2017: अखिलेश की SP भी मैदान में, कई BJP पार्षद संपर्क में
MCD polls 2017: अखिलेश की SP भी मैदान में, कई BJP पार्षद संपर्क में

नई दिल्ली (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में बुरी तरह हारी समाजवादी पार्टी (सपा) भी दिल्ली नगर निगम चुनाव में सभी 272 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। यह एलान समाजवादी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष उषा यादव ने किया।

उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के नाम तय करने की प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में है। प्रत्याशियों की पहली सूची 30 मार्च को जारी कर दी जाएगी। उषा यादव ने कहा कि पार्टी साफ-सुथरी और ईमानदार छवि के कार्यकर्ताओं को ही निगम चुनाव में टिकट देगी।

दिल्ली एमसीडी चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करेंं

उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा मौजूदा पार्षदों को टिकट नहीं देने की घोषणा के बाद भाजपा के कई पार्षद समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं, लेकिन पार्टी के समर्पित, ईमानदार और साफ-सुथरी छवि के कार्यकर्ताओं को ही नगर निगम चुनाव में टिकट देने को तरजीह दी जाएगी। इसके बाद ही दूसरे दलों से आने वाले दावेदारों के नाम पर विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः MCD polls 2017: आम आदमी पार्टी ने अचानक बदल दिए 14 उम्मीदवार 

गौरतलब है कि दिल्ली के तीनों नगर निगम के चुनाव 23 अप्रैल को होंगे। वोट की गिनती 26 अप्रैल को होगी। चुनाव के कार्यक्रम में सीबीएसई परीक्षाओं को देखते हुए बदलाव कर दिया गया है। पहले 22 अप्रैल को वोटिंग होनी थी।

स्टेट इलेक्शन कमिशनर एसके श्रीवास्तव के मुताबिक नामांकन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू होकर 3 अप्रैल तक चलेगी। स्क्रूटनी 5 अप्रैल को होगी। 8 अप्रैल तक नाम वापस लिया जा सकेगा।

दरअसल दिल्ली में तीन निगर निगम हैं। दक्षिणी, पूर्वी और उत्तरी निगर निगम। पूर्वी नगर निगम में 64 और बाकी दोनो में 104-104 सीटें हैं। चुनाव में 1,32,10,206 लोग अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 73,15,915 पुरुष और 58,93,418 महिला वोट हैं। 793 अन्य केटेगरी के वोट हैं।