'भैया वायरल हो जाओगे...' 9 टू 5 की जॉब के बाद Metro में पुरुषों का हाल! महिलाओं से भिड़े शख्स का हुआ ऐसा हाल
Delhi Metro का एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सीट को लेकर एक शख्स और कुछ महिलाओं के बीच बहस हो रही है। एक महिला उस आदमी से सीट से उठने के लिए कहती है लेकिन वह सीट से नहीं उठता है। आगे विस्तार से जानिए आखिर फिर में क्या हुआ?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के आए दिन वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब फिर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो (Delhi Metro Viral Video) में एक शख्स महिलाओं के समूहों से बहस करता दिखाई दे रहा है।
सीट से उठने को लेकर हुआ था विवाद
वायरल हुए इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक महिला सीट पर बैठे शख्स से उठने के लिए कहती है। लेकिन शख्स ऐसा करने से मना कर देता है। इसके बाद महिला और उसकी कुछ साथी उससे बहस करने लगती हैं। इसके बावजूद भी शख्स सीट से नहीं उठता है। इस दौरान एक अन्य शख्स उसका हाथ पकड़ कर उठाने की कोशिश करता है। लेकिन कुछ सेकंड के बाद वह खुद सीट से उठ जाता है।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में एक शख्स और महिलाओं के बीच सीट को लेकर मामूली विवाद हो गया। इस दौरान पूरे कोच में हंगामा खड़ा हो गया। वहीं, कुछ महिलाएं यह कहती भी सुनाई दे रही हैं, भैया एक बार चुप रहने की कोशिश करो, आपने तो पूरे कोच में हंगामा खड़ा कर दिया। कुछ शिष्टाचार दिखाओ और बड़े आदमी बनो।
यह भी पढ़ें- Metro Dance Video: काले सूट में लगाए ठुमके, लड़कियों के डांस की वीडियो बनाते दिखे युवक
शख्स ने मजाकिया तरीके से दिया जवाब
इसके बाद उस आदमी ने भी मजाकिया तरीके से महिलाओं को जवाब दिया। इस दौरान उस आदमी का जवाब सुनकर लोग हंसने लगे। हालांकि, आखिर में उस व्यक्ति को सीट छोड़नी पड़ी और उस सीट पर एक महिला बैठ गई।
यह भी पढ़ें- Metro Viral Video: 'आज की रात मजा …', फिर लगा मेट्रो पर ठुमका; लड़की पर आग बबूला हुए यूजर्स
सोशल मीडिया पर दो हिस्सों में बंटे यूजर्स
सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर @pahadigirls12 नाम के हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया गया। वायरल हुए इस वीडियो पर यूजर्स भी दो हिस्सों में बंटे हुए नजर आएं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उस आदमी का पक्ष लिया तो कुछ ने महिलाओं के पक्ष में कमेंट किए हैं। इंस्टाग्राम पर छह दिन में इस वीडियो पर नौ हजार से ज्यादा लाइक आए हैं। यह घटना जनकपुरी पश्चिम के पास ब्लू लाइन मेट्रो की बताई जा रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।