Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मासूम बेटे के सामने फांसी के फंदे पर झूले मां-बाप, New Year पर मनाया था जश्न; लोगों के जहन में ये बड़ा सवाल

    Updated: Wed, 01 Jan 2025 09:33 PM (IST)

    राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है। दंपती ने पहले न्यू ईयर का जश्न मनाया और फिर मासूम बेटे के सामने ही अपनी-अपनी जिंदगी को उजाड़ लिया। दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बताया गया कि दोनों बहुत हंसमुख थे और कभी उनके बीच विवाद भी नहीं होता था। लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ। यह किसी को नहीं पता है।

    Hero Image
    पहले नव वर्ष का जश्न मनाया और रात करीब तीन बजे पंखे के सहारे फांसी लगा ली। जागरण फोटो

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में वजीराबाद के झड़ौदा इलाके में नव वर्ष के पहले दिन एक दंपती ने अपने तीन वर्ष के बेटे के सामने ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत को गले लगाने से पहले दंपती ने अपने परिवार के साथ नव वर्ष का जश्न मनाया और रात करीब तीन बजे पंखे के सहारे फांसी लगा ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतकों की पहचान जल बोर्ड के कर्मचारी नितेश और ब्यूटी पॉर्लर चलाने वाली चांदनी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है। शुरुआती जांच में पुलिस आत्महत्या का मामला बता रही है।

    मूल रूप से बिहार का रहने वाला है परिवार

    पुलिस अधिकारी के मुताबिक, परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वह यहां पर लंबे समय से रह रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह 3:45 बजे वजीराबाद के झड़ौदा में रहने वाले दंपती के आत्महत्या करने के संबंध में पीसीआर कॉल मिली थी।

    चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रहते थे

    वहीं, मौके पर पहुंचने पर पता चला कि दंपती ने अपने कमरे में फांसी लगाई थी। वे चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रहते थे। ग्राउंड फ्लोर पर नितेश के माता-पिता रहते हैं। दंपती का एक बेटा भी है, जिसकी उम्र करीब तीन साल है। जब बच्चा आधी रात को उठा और उसने अपने माता-पिता को ऐसी स्थिति में देखा तो वह डरकर मृतक के माता-पिता के पास भागा और कमरे में ले गया।

    इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कमरे में दोनों ने एक ही चुन्नी से फंदा लगाया था। नितेश के माता-पिता सदमे में हैं और उनका कहना है कि बेटे और बहू में सब ठीक था, फिर भी ये सब कैसे हो गया समझ से परे है।

    शादी को हुए पांच साल, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

    पुलिस अधिकारियों ने दंपती के कमरे में तलाशी ली, लेकिन उन्हें कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। इसके अलावा पुलिस को किसी भी तरह के झगड़े या फिर विरोध के निशान नहीं मिले। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर गहन जांच पड़ताल कर रही है। दंपती की शादी के पांच हो हुए हैं। ऐसे में मामले की जानकारी संबंधित एसडीएम को भी दी गई है।

    इस मामले की जांच के लिए दोनों मृतकों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी सहारा ले रही है। मृतकों के फोन काल्स और इंटरनेट मीडिया अकाउंट खंगाल रही है।

    मृतक चांदनी ने आयोजित की थी नव वर्ष की पार्टी

    बताया जा रहा है कि घर में देर रात तक नव वर्ष को लेकर पार्टी की गई थी, जिसे मृतक चांदनी द्वारा आयोजित की गई थी। पार्टी में परिवार के सभी लोगों के अलावा दंपती के जानकार और रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। पार्टी देर रात तक चली थी और करीब दो बजे दंपती अपने कमरे में गए थे।

    सास और बहू अलग-अलग चलाती थीं ब्यूटी पॉर्लर

    मृतक चांदनी और उनकी सास वजीराबाद के झरोदा में ही अलग-अलग ब्यूटी पॉर्लर चलाती थीं। दंपती की मौत का परिवार ही नहीं पड़ोसियों को भी यकीन नहीं हो रहा। पड़ोसियों ने कहा कि दोनों हर रोज सुबह जिम जाते थे।

    यह भी पढ़ें- 100 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले... फिर मिली बदमाश की लोकेशन; हत्थे चढ़े गिरोह के तीन सदस्य

    दोनों थे हंसमुख

    उन्होंने नए साल का जश्न भी मनाया था। किसी ने कभी उन्हें परेशान नहीं देखा। उनके घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक थी। दो तीन दिन पहले भी घर में दंपती ने पार्टी की थी। करीब एक हफ्ते पहले भी दंपती घुमने गया था। मगर नए साल की रात दंपती के बीच ऐसा क्या हुआ जो दोनों ने एक साथ जीवन लीला समाप्त कर ली।

    यह भी पढ़ें- 50 से ज्यादा फॉर्च्यूनर कार चोरी, गिरोह की सच्चाई जान उड़े पुलिस अफसरों के होश; दो बदमाश गिरफ्तार

    comedy show banner
    comedy show banner