Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आठ माह की बच्ची से दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती, चचेरा भाई गिरफ्तार

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Tue, 30 Jan 2018 03:51 PM (IST)

    बच्ची के माता-पिता पहुंचे तो बच्ची को रोता देखकर उन्हे मामले की जानकारी हुई। निजी अंगों से रक्तस्त्राव होता देखकर परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में भर्त ...और पढ़ें

    Hero Image
    आठ माह की बच्ची से दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती, चचेरा भाई गिरफ्तार

    नई दिल्ली [जेएनएन]। नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में आठ माह की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर पीड़िता के 28 वर्षीय चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। बच्ची अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर से बाहर गए थे माता-पिता 

    पीड़िता के माता-पिता शकूरपुर इलाके में रहते हैं। उसी मकान में पीड़िता के ताऊ का परिवार भी रहता है। रविवार को माता-पिता काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी चचेरे भाई ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

    घर पहुंचने पर मिली जानकारी 

    शाम को जब बच्ची के माता-पिता पहुंचे तो बच्ची को रोता देखकर उन्हे मामले की जानकारी हुई। निजी अंगों से रक्तस्त्राव होता देखकर परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों द्वारा दुष्कर्म की पुष्टि होने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जांच के क्रम में पुलिस ने 28 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

    यह भी पढ़ें: स्पा सेंटर संचालिका से सामूहिक दुष्कर्म, मुंह खोलने पर दी अंजाम भुगतने की धमकी

    यह भी पढ़ें: कारोबारी ने बयां किया दर्द, बोले- होश आते ही लगा देते थे बेहोशी का इंजेक्शन