Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Delhi Dengu: दिल्ली में सामने आए डेंगू के 304 नए मामले, 1876 के पार पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

    By Nihal SinghEdited By: Pradeep Kumar Chauhan
    Updated: Tue, 25 Oct 2022 04:42 PM (IST)

    Delhi Dengu निगम की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार बीते एक सप्ताह में डेंगू के 304 नए मरीज पुष्टि हुई है। इससे इस वर्ष डेंगू के कुल मरीजों का आंकड़ा 1876 हो गया है। मलेरिया के 12 तो चिकनगुनिया के छह नए मरीजो की पुष्टि हुई है।

    Hero Image
    Delhi Dengu: पांच मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हुई है।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी के भीतर भले ही तापमान में कमी देखी जा रही है, लेकिन मच्छरजनित बीमारियों के मरीजों में कोई कमी नहीं हो रही है। हर सप्ताह तीन सौ से ज्यादा लोगों को डेंगू अपनी चपेट में ले रहा है। निगम की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार बीते एक सप्ताह में डेंगू के 304 नए मरीज पुष्टि हुई है। इससे इस वर्ष डेंगू के कुल मरीजों का आंकड़ा 1876 हो गया है। इसी प्रकार बीते एक सप्ताह में मलेरिया के 12 तो चिकनगुनिया के छह नए मरीजो की पुष्टि हुई है। इससे मलेरिया के मरीजों का आंकड़ा 194 तो चिकनगुनिया के कुल मरीजों का आंकड़ा इस वर्ष 38 तक पहुंच गय है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मलेरिया के 12 मरीजों में से नौ मरीज एमसीडी क्षेत्र से

    नगर निगम की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार डेंगू के 304 नए मरीजों में सर्वाधिक मरीज एमसीडी इलाके से 208 हैं जबकि 12 मरीज नई दिल्ली नगरपालिका परिषद(एनडीएमसी) इलाके से हैं। 11 मरीज दिल्ली कैंट इलाके से हैं और रेलवे इलाके से सात मरीज हैं और 66 मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हुई है। मलेरिया के 12 मरीजों में से नौ मरीज एमसीडी क्षेत्र से हैं और एक मरीज दिल्ली कैंट इलाके से हैं। जबकि दो मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हुई है। चिकनगुनिया के छह नए मरीजों में से एक मरीज एमसीडी इलाके से हैं जबकि पांच मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हुई है।

    एनडीएमसी इलाके में इस साल 42 तक पहंचा मरीजों का आकड़ा 

    लुटियंस और दिल्ली कैंट इलाके में टूट रहा है रिकार्डमच्छरजनित बीमारियों को लेकर सर्वाधिक चिंताजनक स्थिति नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) यानि लुटियंस और दिल्ली कैंट इलाके से हैं। बीते तीन सालों के मुकाबले इस वर्ष यहां पर ज्यादा मरीजों की पुष्टि हो रही है। इतना ही नहीं इन इलाकों से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। एनडीएमसी इलाके में सर्वाधिक डेंगू के मरीज वर्ष 2019 और 2021 में आए थे। इन दो वर्षों में एक जनवरी से लेकर अब तक 27 मरीजों की पुष्टि हुई थी। जबकि इस वर्ष इसी समय सीमा में यह आंकड़ा 42 तक पहुंच गया है। इसी प्रकार दिल्ली कैंट इलाके में वर्ष 2019 में सर्वाधिक डेंगू के 42 मरीजों की पुष्टि हुई थी जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा 60 तक जा पहुंचा है।

    क्षेत्रानुसार मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप

    निकाय                                          2022    2021   2020        2019

    दिल्ली नगर निगम                         1280   659         359      329

    नई दिल्ली नगर पालिका परिषद         42      27           24           27

    दिल्ली कैंट                                       60        13           6          42

    रेलवे                                                15           4         1           48

    अपुष्ट पते वाले मरीज                          479        303      99        387

    माह वार डेंगू की स्थिति

    • वर्ष       जनवरी   फरवरी  मार्च  अप्रैल  मई-जून  जुलाई   अगस्त   सितंबर   अक्टूबर  नवंबर  दिसंबर
    • 2017   426    6-20-17-131-518-1103-2022-816-81
    • 2018-6-3-1-2-10-8-1958-374-1114-1062-141
    • 2019-1-1-4-2-3-11-18-52-190-787-717-250
    • 2020-0-4-2-7-6-1-11-47-188-346-338-12
    • 22021-0-2-5-10-12-7-16-72-217-382-1196-6739-1337
    • 2022-23-16-22-20-30-32-26-75-693-939

    माहवार मलेरिया की स्थिति

    • वर्ष -जनवरी-फरवरी-मार्च-अप्रैल-मई-जून-जुलाई-अगस्त-सितंबर-अक्टूबर-नवंबर-दिसंबर
    • 2017-0-3-7-3-17-41-94-140-177-70-20-5
    • 2018-0-2-1-1-17-25-42-82-138-130-33-2
    • 2019-0-0-0-1-8-35-54-56-214-249-68-28
    • 2020-6-3-2-5-3-18-8-29-102-34-13-5
    • 2021-0-1-3-3-1-3-10-36-56-47-7-0
    • 2022-0-2-3-6-7-9-6-16-76-69

    छह वर्षों में मच्छरजनित बीमारियों की स्थिति

    • वर्ष-मलेरिया-डेंगू-चिकनगुनिया
    • 2017-541-3272-443
    • 2018-427-1310-129
    • 2019-574-833-132
    • 2020-206-489-74
    • 2021-154-1006-73
    • 2022-194-1876-38

    नोट 2017 से लेकर 2021 के आंकड़े जनवरी से दिसंबर माह के हैं जबकि 2022 के आंकड़े एक जनवरी से लेकर 19 अक्टूबर तक के हैं।

    ये भी पढ़ें- Surya Grahan Live Update Delhi NCR: दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर के शहरों में भी दिखा सूर्य ग्रहण, देखें तस्वीरें