Move to Jagran APP

एक लड़की के मोबाइल फोन में 2000 लड़कियों की फोटो मिलीं, पुलिस के भी उड़ गए होश

Delhi Crime News पिछले सप्ताह 18 सितंबर को पांच सितारा होटल में असम की रहने वाली 27 वर्षीय युवती के साथ पांच लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस मामले में एक महिला भी आरोपित है।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 12:16 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 12:16 PM (IST)
एक लड़की के मोबाइल फोन में  2000 लड़कियों की फोटो मिलीं, पुलिस के भी उड़ गए होश
दिल्ली में पीड़िता की फाइल फोटो, जो खुद कटघरे में है।

नई दिल्ली,  जागरण संवाददाता। होटल शांगरी ला सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच के दौरान चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस को पीड़िता के मोबाइल फोन से करीब दो हजार लड़कियों की फोटो मिली हैं। ऐसे में पुलिस अब यह जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है कि ये लड़कियां कौन हैं और इनकी तस्वीर उसने मोबाइल में क्यों रखी थी। 18 सितंबर को पांच सितारा होटल में असम की रहने वाली 27 वर्षीय युवती के साथ पांच लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस मामले में एक महिला भी आरोपित है, जिस पर पीड़िता से मारपीट करने और आरोपितों की मदद करने का आरोप है।

loksabha election banner

सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान पीड़िता के मोबाइल से तस्वीरें मिलने के बाद पुलिस इस मामले को भी संदिग्ध मानकर जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि इतनी अधिक संख्या में लड़कियों की तस्वीरें वह अपने मोबाइल में क्यों रखती थी। वहीं जांच में पता चला है कि इस मामले में मुख्य आरोपित मनोज शर्मा पहले पीडब्ल्यूडी व सीपीडब्ल्यूडी का ठेकेदार था।

इसके कई मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध हैं। वह अब कई सालों से मंत्रालय में फंसे लोगों के काम करवाता है। उसी ने किसी बड़े काम के सिलसिले में आंध्र प्रदेश के दो व्यवसायी बुलाए थे। उन्होंने मेक-माई-ट्रिप के जरिये 18 सितंबर को होटल शांगरी ला में कमरा बुक कराया था। वहां रात में मनोज अनुष्का, जगदीप ¨सह व संजय कुमार को भी उनसे मिलवाने के लिए बुलाया था। मनोज शेख सराय, मालवीय नगर का रहने वाला है। पीडि़त युवती पिछले साल दिसंबर से मनोज के संपर्क में थी।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मनोज ने ऋण दिलाने के नाम पर उसे होटल में मिलने के लिए बुलाया था। इस पर जब वह वहां पहुंची तो मनोज के साथ चार अन्य व्यक्ति और एक महिला भी मौजूद थी। इन लोगों ने उसे जबर्दस्ती शराब पिलाई, इस के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया।

आरोपितों के साथ मौजूद युवती गिरफ्तार

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों की मदद करने वाली युवती को भी कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार की रात दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। युवती का नाम अनुष्का है। सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब आंध्र प्रदेश के रहने वाले दो आरोपित की पुलिस तलाश कर रही है। दोनों आंध्रप्रदेश के बड़े व्यवसायी हैं। गिरफ्तार की गई 33 वर्षीय युवती अनुष्का पंजाब के पटियाला की रहने वाली है। वह अविवाहित है। ट्रेवल व टूरिज्म मैनेजमेंट में उसने एमए किया है और हौजखास स्थित एक इंस्टीट्यूट से जर्मन लैंग्वेज का कोर्स कर रही है। करीब एक साल से वह दिल्ली में रह रही है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.