Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजघाट के पास 250 एकड़ से ज्यादा भूमि पर हैं 17 नेताओं की समाधि, आधी से ज्यादा पर गांधी परिवार से जुड़े नेताओं के स्थल

    Updated: Sun, 29 Dec 2024 09:31 AM (IST)

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजघाट और उसके आसपास के क्षेत्र में देश के 17 प्रमुख नेताओं की समाधियां हैं। ये समाधियां 250 एकड़ से अधिक भूमि में फैली हुई हैं। इनमें प्रमुख रूप से राजघाट (महात्मा गांधी) शांति वन (जवाहरलाल नेहरू) विजय घाट (लाल बहादुर शास्त्री) शक्ति स्थल (इंदिरा गांधी) समता स्थल (बाबू जगजीवन राम) किसान घाट (चौधरी चरण सिंह) और सदैव अटल (अटल बिहारी वाजपेयी) की समाधि है।

    Hero Image
    राजधानी दिल्ली स्थित राजघाट। फोटो- जागरण आर्काइव

    जागरण संवाददाता,नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और उनकी याद में संग्रहालय बनाए जाने की मांग का विवाद थम नहीं रहा है। कांग्रेस और भाजपा में इसको लेकर तू-तू मैं-मैं हो रही है।

    मनमोहन सिंह के संग्रहालय को लेकर क्या है मांग?

    मांग की जा रही है कि राजघाट पर जहां महात्मा गांधी समेत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और अटल बिहारी बाजपेयी की समाधि है वहां पर ही पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया जाता और उसी भूमि पर बाद में संग्रहालय विकसित किया जाता।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व PM मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देते लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी।

    250 एकड़ जमीन पर 17 नेताओं की समाधि

    अब चूंकि निगम बोध घाट पर डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार हो गया है और वह पंचतत्व में विलीन भी हो गए हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि मध्य दिल्ली में आईटीओं के पास राजघाट व उसके आस-पास पास जो समाधि स्थल बने हैं वह किस-किस के हैं और कितने एकड़ भूमि में बने हैं।

    समाधि स्थल किसकी समाधि इस पद पर रहे समाधि स्थल का क्षेत्र (एकड़ में)
    एकता स्थल ज्ञानी जैल सिंह राष्ट्रपति 22.56
    कर्म भूमि शंकर दयाल शर्मा राष्ट्रपति -
    उदय भूमि केआर नारायणन राष्ट्रपति -
    - आर वेंकटरमन राष्ट्रपति -
    किसान घाट चौधरी चरण सिंह प्रधानमंत्री -
    स्मृति स्थल चंद्रशेखर प्रधानमंत्री -
    स्मृति स्थल आइके गुजराल प्रधानमंत्री -
    - पीवी नरसिंह राव प्रधानमंत्री -
    संघर्ष स्थल देवीलाल  उप प्रधानमंत्री 19.00
    - संजय गांधी सांसद -

    221.50 एकड़ में बने हैं 10 नेताओं के समाधि स्थल

    एक सूचना के अधिकार में यह जानकारी सामने आई थी कि 10 प्रमुख नेताओं के समाधि स्थल 221.50 एकड़ में बने हैं। बाद में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हुआ तो सदैव अटल के नाम से सात एकड़ भूमि में वर्ष 2018 में उनका भी समाधि स्थल तैयार कर दिया गया।

    150 एकड़ भूमि पर केवल गांधी परिवार के सदस्य रहे नेताओं की समाधि

    ऐसे में राजघाट और उसके सामने व आसपास के इलाके में कुल मिलाकर 17 भारत की प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के समाधि स्थल इस भूमि पर हो गए हैं। जो कि 250 एकड़ से अधिक भूमि पर बने हैं।

    बाजार में इतनी भूमि राष्ट्रीय राजधानी में किसी को खरीदनी है तो इसकी कीमत हजारों करोड़ में होगी। राजघाट के आसपास 150 एकड़ भूमि पर तो केवल गांधी परिवार से जुडे़ दिवंगत नेताओं के समाधि स्थल बने हुए हैं।

    1) समाधि स्थल का नामः राजघाट

    किसकी समाधि हैः महात्मा गांधी

    कितने एकड़ में फैली हैः 40

    यहां एक पुस्तकालय भी है। जिसमें 30 हजार से अधिक पुस्तकें हैं

    2) समाधि स्थल का नामः शांति वन

    किसकी समाधि हैः जवाहर लाल नेहरू

    क्या पद थाः प्रधामंत्री

    कितने एकड़ में फैली हैः 52.6

    3) समाधि स्थल का नामः विजय घाट

    किसकी समाधि हैः लाल बहादुर शास्त्री

    क्या पद थाःप्रधानमंत्री

    कितने एकड़ में फैली हैः 40

    4) समाधि स्थल का नामः शांति वन के निकट

    किसकी समाधि हैः संजय गांधी

    क्या पद थाः सांसद

    5) समाधि स्थल का नामः शक्ति स्थल

    किसकी समाधि हैः इंदिरा गांधी

    क्या पद थाः प्रधानमंत्री

    कितने एकड़ में फैली हैः 45

    शक्ति स्थल। फोटो- जागरण अर्काइव

    6) समाधि स्थल का नामः समता स्थल

    किसकी समाधि हैः बाबू जगजीवन राम

    क्या पद थाः उप प्रधानमंत्री

    कितने एकड़ में फैली हैः 12.50

    समता स्थल। 

    7) समाधि स्थल का नामः किसान घाट

    किसकी समाधि हैः चौधरी चरण सिंह

    क्या पद थाः प्रधानमंत्री

    किसान घाट। फोटो- जागरण अर्काइव

    8) समाधि स्थल का नामः वीर भूमि

    किसकी समाधि हैः राजीव गांधी

    क्या पद थाः प्रधानमंत्री

    कितने एकड़ में फैली हैः 15

    वीर भूमि। 

    9) समाधि स्थल का नामः एकता स्थल

    किसकी समाधि हैः ज्ञानी जैल सिंह

    क्या पद थाः राष्ट्रपति

    कितने एकड़ में फैली हैः 22.56

    10) समाधि स्थल का नामः कर्म भूमि

    किसकी समाधि हैः शंकर दयाल शर्मा

    क्या पद थाः राष्ट्रपति

    11) समाधि स्थल का नामः संघर्ष स्थल

    किसकी समाधि हैः देवी लाल

    क्या पद थाः उप प्रधानमंत्री

    कितने एकड़ में फैली हैः 19

    12) समाधि स्थल का नामः स्मृति स्थल

    किसकी समाधि हैः चंद्रशेखर

    क्या पद थाः प्रधानमंत्री

    13) समाधि स्थल का नामः स्मृति स्थल

    किसकी समाधि हैः आइके गुजराल

    क्या पद थाः प्रधानमंत्री

    14) समाधि स्थल का नामः सदैव अटल

    किसकी समाधि हैः अटल बिहारी बाजपेयी

    क्या पद थाः प्रधानमंत्री

    कितने एकड़ में फैली हैः 7

    15) समाधि स्थल का नाम: ज्ञानी जैल सिंह की समाधि स्थल के निकट

    किसकी समाधि है: पी वी नरसिम्हाराव

    क्या पद था: प्रधानमंत्री

    16) समाधि स्थल का नाम: उदय भूमि

    किसकी समाधि है: के आर नारायणन

    क्या पद था: राष्ट्रपति

    17)किसकी समाधि है: आर वेंकटरमन

    क्या पद था: राष्ट्रपति