Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi में अवैध रूप से रह रहे 15 विदेशी नागरिक पकड़े, सबसे ज्यादा हैं नाइजीरियाई

    Updated: Sat, 03 May 2025 05:26 PM (IST)

    दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। द्वारका जिले में 15 विदेशियों को पकड़ा गया जिनमें नाइजीरिया आइवरी कोस्ट बांग्लादेश और तंजानिया के नागरिक शामिल हैं। ये सभी विदेश नागरिक बिना किसी वैध वीजा के राजधानी दिल्ली में रह रहे थे।

    Hero Image
    दिल्ली पुलिस की ओर से राजधानी में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान छेड़ा गया।

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने देश में अवैध रूप से रहे रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ पहले ही छेड़ रखा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में मौजूद पाकिस्तानियों को खोजकर लौटाने के साथ ही दिल्ली पुलिस ने राजधानी में अवैध रूप से रह रहे दूसरे देशों के नागरिकों को भी पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। इन्हें उनके देश वापस भेजा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी के तहत में द्वारका जिला पुलिस ने दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 15 विदेश नागरिकों को पकड़ा है। अवैध रूप से रह रहे इन पकड़े गए विदेश नागरिकों में सबसे ज्यादा नाइजीरिया के रहने वाले हैं। इन आरोपितों में 11 नाइजीरिया, दो आइवरी कोस्ट, एक बांग्लादेश और एक तंजानिया का नागरिक शामिल है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं, जिनमें से एक बांग्लादेशी है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि द्वारका जिले की अलग-अलग थाना पुलिस को अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों का पता लगाने के निर्देश दिए गए थे। टीमें उन विदेशी नागरिकों पर नजर रख रही थीं, जो बिना वैध वीजा के भारत में रह रहे थे। एंटी-नारकोटिक्स सेल और छावला थाने की टीमों ने खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई की। इस अभियान में 14 विदेशी नागरिकों को एंटी-नारकोटिक्स सेल और एक को छावला थाना पुलिस ने पकड़ा।

    इन विदेशी नागरिकों को पकड़ा गया 

    आरोपितों की पहचान नाइजीरिया के जूड ओनोफ्यू, डोनाल्ड अनिजा, किंग्सले इफेसिनाची अगुगुओ, वैलेंटाइन ममदुबुची ममदुका, इमेका ची, हेनरी चिनाजाएकपेरे ओन्येका, ओडिनाका मार्टिन चिआकवुडो, सलिहु जिब्रिन, इयके अन्यनवु, जिदेओफोर चुबिका, किप्रे एलेक्सिस, आइवरी कोस्ट के अल्बर्ट जेजे, अमादौ कौलुबाली, तंजानिया की बीट्रिस इमैनुएल जंगा व बांग्लादेश की शाहिमा उर्फ बिस्ताई के रू में हुई है।

    पकड़े गए विदेश नागरिकों को भेजा गया डिटेंशन सेंटर 

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी पकड़े गए विदेशी नागरिकों को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के समक्ष पेश किया, जहां से उनके निर्वासन का आदेश जारी हुआ। इसके बाद, सभी को डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: साउथ दिल्ली के घर में सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप, बंद कमरे से ऐसे हुआ खुलासा; दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस