विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ISI से जुड़े लश्कर आतंकी शब्बीर लोन को दिल्ली कोर्ट ने भेजा 5 दिन हिरासत में, देशविरोधी गतिविधियों का है मास्टरमाइंड

Published: Mon, 30 Mar 2026 06:47 PM (GMT+05:30)

पटियाला हाउस कोर्ट ने लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध हैंडलर शब्बीर अहमद लोन को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। ...और पढ़ें

न्यायिक मजिस्ट्रेट विजयश्री राठौर ने दिल्ली पुलिस की मांग स्वीकार करते हुए आरोपित से पूछताछ के लिए कस्टडी दी।

न्यायिक मजिस्ट्रेट विजयश्री राठौर ने दिल्ली पुलिस की मांग स्वीकार करते हुए आरोपित से पूछताछ के लिए कस्टडी दी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पटियाला हाउस स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध हैंडलर शब्बीर अहमद लोन को पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट विजयश्री राठौर ने दिल्ली पुलिस की मांग स्वीकार करते हुए आरोपित से पूछताछ के लिए कस्टडी दी।

दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि शब्बीर लोन एक कट्टर और प्रशिक्षित आतंकी है, जिसके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ से जुड़े हैंडलरों से संपर्क होने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक, वह राजा और कश्मीरी नाम से भी जाना जाता है और जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर का रहने वाला है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, शब्बीर अहमद लोन हाल ही में उजागर हुए उस माॅड्यूल का हैंडलर था, जो दिल्ली और कोलकाता में देशविरोधी पोस्टर चिपकाने की गतिविधियों में शामिल था। यह माड्यूल 22 फरवरी को सामने आया था, जिसके बाद से शब्बीर की तलाश की जा रही थी।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की नई दिल्ली रेंज टीम ने उसे 29 मार्च को गाजीपुर इलाके से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने पूछताछ के लिए कस्टडी मांगी।

पुलिस का कहना है कि कस्टडी के दौरान शब्बीर के नेटवर्क, फंडिंग और आइएसआइ कनेक्शन की गहराई से जांच की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि देश के अलग-अलग शहरों में चल रही गतिविधियों में उसकी क्या भूमिका रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-बदायूं हाईवे पर हुए सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत, शव देख पिता बेहोश

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बदला मौसम, फरीदाबाद में बूंदाबांदी तो नोएडा में चल रही तेज हवा; बादल छाने से पारा गिरा

यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकारी स्कूलों की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 10 अप्रैल से शुरू, डेटशीट जारी