विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली सरकारी स्कूलों की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 10 अप्रैल से शुरू, डेटशीट जारी

Published: Mon, 30 Mar 2026 05:22 PM (GMT+05:30)

शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कंपार्टमेंट परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। ये परीक्षाएं 10 अप्रैल ...और पढ़ें

शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कंपार्टमेंट परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। फाइल फोटो

शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कंपार्टमेंट परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कंपार्टमेंट परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 10 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 30 अप्रैल 2026 तक चलेंगी। यह परीक्षाएं सुबह, सामान्य और शाम की शिफ्ट वाले स्कूलों में आयोजित की जाएंगी।

शिक्षा निदेशालय के अनुसार पांचवीं, आठवीं, नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग विषयों की तिथियां निर्धारित की गई हैं। परीक्षा का समय भी कक्षाओं के अनुसार तय किया गया है। पांचवीं और नौवीं (कौशल विषय) की परीक्षाएं सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होंगी, जबकि आठवीं की परीक्षा एक बजे तक और नौवीं व 11वीं की मुख्य विषयों की परीक्षा दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगी।

डेटशीट के मुताबिक 10 अप्रैल को नौवीं के कौशल विषयों और 11वीं के कंप्यूटर साइंस से परीक्षा की शुरुआत होगी। 13 अप्रैल को पांचवीं में हिंदी और आठवीं में अंग्रेजी का पेपर होगा। वहीं 11वीं के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी (कोर) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

15 अप्रैल को आठवीं का गणित और नौवीं का सामाजिक विज्ञान, जबकि 11वीं में भूगोल का पेपर निर्धारित है। 18 अप्रैल को पांचवीं के लिए ईवीएस और नौवीं के लिए गणित की परीक्षा होगी। 20 अप्रैल को पांचवीं का अंग्रेजी और आठवीं का विज्ञान का पेपर रखा गया है। 11वीं में इस दिन गणित की परीक्षा होगी। 23 अप्रैल को नौवीं के छात्रों का हिंदी-ए पेपर और 11वीं का इतिहास का पेपर आयोजित होगा।

24 और 25 अप्रैल को भाषा विषयों (संस्कृत, पंजाबी, उर्दू) की परीक्षाएं होंगी। 27 अप्रैल को नौवीं का अंग्रेजी और 11वीं का भौतिकी व राजनीति विज्ञान का पेपर होगा। वहीं, 30 अप्रैल को 11वीं के विद्यार्थियों के लिए ब्यूटी एंड वेलनेस विषय के साथ परीक्षाओं का समापन होगा।

शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे विद्यार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए जागरूक करें। साथ ही परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें: छोटे सिलिंडर यूज करने वालों के लिए आ रहा है नया नियम, नहीं होगी गैस की किल्‍लत