विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छोटे सिलिंडर यूज करने वालों के लिए आ रहा है नया नियम, नहीं होगी गैस की किल्‍लत

Published: Mon, 30 Mar 2026 04:56 PM (IST)

मिडिल ईस्ट तनाव के कारण देश में एलपीजी की किल्लत बढ़ गई है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार प्रवासी मजदूरों ...और पढ़ें

छोटे सिलिंडर के यूजर्स के लिए नया नियम लाने की तैयारी में सरकार।  (AI Generated Image)

छोटे सिलिंडर के यूजर्स के लिए नया नियम लाने की तैयारी में सरकार। (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति पर दबाव बना हुआ है जिसके चलते महानगरों में गैस सिलिंडर की किल्लत बढ़ गई है।

इस बीच केंद्र सरकार आम लोगों खासकर प्रवासी मजदूरों और छात्रों को राहत देने की तैयारी में है। पेट्रोलियम मंत्रालय जल्द ही 5 किलो का छोटा एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है, जिससे बिना गैस कनेक्शन वाले लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।

आइए जानते हैं सरकार का नया प्लान क्या हो सकता है और आप इसका फायदा कैसे उठा सकते हैं...

क्या हो सकता है नए प्लान में?

  • सरकार 5 किलो का छोटा एलपीजी सिलिंडर बाजार में उतारने की तैयारी में है
  • यह सिलिंडर खासतौर पर प्रवासी मजदूरों और छात्रों के लिए होगा
  • नोटिफिकेशन एक-दो दिन में जारी हो सकती है

आपको क्या करना होगा?

छोटे सिलिंडर लेने वाले उपभोक्ताओं का अबतक कोई ठोस डाटा नहीं रहता है, नए नियमों में इनकी खरीद के लिए आधार KYC की अनिवार्यता लागू हो सकती है।

इस नियम से सिलिंडर की जमाखोरी और अवैध खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने का प्रयास किया जाएगा।

कैसे मिलेगा सिलिंडर?

  • बिना गैस कनेक्शन के भी सिलिंडर मिल सकेगा
  • केवल आधार कार्ड दिखाकर इसे खरीदा जा सकेगा
  • गैस एजेंसियों के जरिए इसकी आपूर्ति होगी

QR कोड और यूनिक ट्रैकिंग सिस्टम

  • जमाखोरी और धांधली को रोकने के लिए डिजिटल साधनों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है जैसे हर छोटे सिलिंडर पर QR कोड या यूनिक आईडी लगाने का काम भी किया जा सकता है।

कितनी होगी कीमत?

  • एलपीजी की कीमत करीब 100 रुपये प्रति किलो तय की गई है
  • फिलहाल खुले बाजार में 200-250 रुपये प्रति किलो तक वसूले जा रहे हैं

किन लोगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?

  • दूसरे शहरों में रहने वाले प्रवासी कामगार
  • हॉस्टल या किराये के कमरे में रहने वाले छात्र
  • जिनके पास नियमित एलपीजी कनेक्शन नहीं है

अवैध रिफिलिंग पर क्या होगा?

  • गली-मोहल्लों में हो रही अवैध गैस रिफिलिंग पर सख्ती होगी
  • ऐसे दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा

स्ट्रीट फूड वालों के लिए क्या स्थिति?

  • छोटे सिलिंडर का उपयोग स्ट्रीट फूड स्टॉल पर होता है
  • व्यावसायिक उपयोग के लिए उपलब्धता को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है
  • सरकार जल्द इस पर भी स्पष्टता दे सकती है

कितना सुरक्षित है यह सिलिंडर?

  • यह सिलिंडर सीधे एलपीजी कंपनियों से रिफिल होगा
  • इसकी टंकी मजबूत और सुरक्षित मानी जा रही है

क्यों अहम हो सकता है ये फैसला?

एलपीजी की किल्लत ने लाखों लोगों को महंगे और अवैध विकल्पों की ओर धकेल दिया है, अकेले दिल्ली में ही ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या लाखों में है। अगर यह नए नियम लागू होते हैं तो न केवल आम जनता को सस्ता ईंधन उपलब्ध होगा, बल्कि संकट के समय छोटे सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी पर भी प्रभावी लगाम लगेगी। 

यह भी पढ़ें- LPG Crisis: इस गुमनाम अफ्रीकी देश ने भारत की तरफ बढ़ाया हाथ, रसोई गैस की भारी किल्लत के बीच करेगा LPG सप्लाई?

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में गैस सिलिंडर की किल्लत से महंगा हुआ खाना, कई रेस्तरां ने बदला टाइम और मेन्यू