दिल्ली-NCR में बदला मौसम, फरीदाबाद में बूंदाबांदी तो नोएडा में चल रही तेज हवा; बादल छाने से पारा गिरा
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदल गया है। फरीदाबाद में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि नोएडा में तेज ...और पढ़ें

पश्चिमी विक्षोभ के असर से एनसीआर में कुछ स्थानों पर मौसम बदला। फोटो: एआई जनरेटेड
HighLights
पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदला
फरीदाबाद में बूंदाबांदी, नोएडा में तेज हवाएं चलीं
अगले दो दिन हल्की बारिश, तापमान में गिरावट संभव
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-NCR में एक बार फिर मौसम करवट लेता नजर आ रहा है। सोमवार को जहां राजधानी दिल्ली में बादलों की आवाजाही के बीच हल्की धूप देखने को मिली, वहीं एनसीआर के कुछ इलाकों में मौसम अचानक बदल गया।
फरीदाबाद में दोपहर बाद मौसम बिगड़ गया और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। दूसरी ओर नोएडा में सुबह से धूप खिली रही, लेकिन दोपहर के बाद तेज हवाएं चलने लगीं।
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूरे क्षेत्र में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है।
सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिनभर बादलों की आवाजाही के साथ धूप भी निकलती रहेगी।
दिल्ली का एक्यूआई मध्यम श्रेणी में रहा
वहीं, राजधानी की हवा फिलहाल राहत की स्थिति में है। सोमवार सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 167 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।
एनसीआर के शहरोंगुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी हवा की गुणवत्ता संतोषजनक से मध्यम श्रेणी के बीच बनी हुई है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में वायु गुणवत्ता में बहुत बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से दिल्ली-NCR में अगले एक-दो दिनों तक बादल, हल्की बारिश और तेज हवाओं का असर बना रह सकता है। इससे तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में इस सप्ताह बदलता रहेगा मौसम, कभी बारिश तो कभी चढ़ेगा पारा; पढ़िए IMD का वीकली अपडेट
