ऑनलाइन गेमिंग की लत, सिर पर कर्ज और नौकरी जाने का गुस्सा; इन वजहों से पूर्व नौकर ने की IRS की बेटी की हत्या
दक्षिणी दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या में घरेलू सहायक राहुल मीणा की ऑनलाइन गेमिंग की लत और ...और पढ़ें

नौकरी जाने का बदला लेने के लिए कर दी हत्या। फोटो: आर्काइव
HighLights
आरोपी राहुल मीणा को ऑनलाइन गेमिंग की लत थी
कर्ज और नौकरी से निकाले जाने पर लिया बदला
वारदात से पहले अलवर में दुष्कर्म भी किया था
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के कैलाश हिल्स में IRS अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या में जांच के दौरान हत्यारे घरेलू सहायक राहुल मीणा को लेकर चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।
पुलिस के मुताबिक, हत्या आरोपी राहुल मीणा को ऑनलाइन गेम खेलने की लत है और वह आसपास के घरों में काम करने वाले अन्य घरेलू कर्मचारियों से बार-बार पैसे उधार लेता था, लेकिन कभी उधार की रकम वापस नहीं करता था।
दक्षिणी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया है कि वह ऑनलाइन गेम खेलता था और आसपास के घरेलू सहायकों से पैसे उधार लेकर नहीं लौटाता था। यही वजह थी कि उसे काम से निकाल दिया गया।
हत्या कर लिया नौकरी से निकालने का बदला
जांच के अनुसार पुलिस को पता चला कि राहुल मीणा को घरेलू सामान लाने में हेराफेरी करने और पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद के बाद करीब डेढ़ महीने पहले नौकरी से हटा दिया गया था। इसके बाद से ही वह बदला लेने का मौका देख रहा था। फिलहाल पुलिस राहुल मीणा का बैकग्राउंड खंगाल रही है।
आदतन अपराधी तो नहीं मीणा, पुलिस कर रही जांच
पुलिस के अनुसार, वारदात के वक्त घर में IRS अधिकारी की बेटी अकेली थी। माता-पिता सुबह जिम गए थे, इसी दौरान राहुल मीणा घर में घुसा और दंपती की 22 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी।
मीणा पहले परिवार के यहां काम कर चुका था, घर के पूरे सिस्टम से वाकिफ था। इसी जानकारी का फायदा उठाकर वह घर के अंदर दाखिल हुआ और युवती पर हमला कर दिया। जांच में सामने आया है कि चार्जर के तार से गला घोंटकर बेरहमी से हत्या की गई।
इससे वारदात से 11 घंटे पहले उसने राजस्थान के अलवर में एक महिला से दुष्कर्म किया था। ऐसे में पुलिस जांच कर रही है कि कहीं राहुल आदतन अपराधी तो नहीं। बाकी वारदातों का भी पता लगाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी के हत्यारोपी ने 11 घंटे पहले राजस्थान के अलवर में भी किया था दुष्कर्म
यह भी पढ़ें- IRS अधिकारी की बेटी के रेप और हत्या मामले में नौकर पर शक क्यों? इन 5 सवालों में समझें मर्डर मिस्ट्री
यह भी पढ़ें- दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या, चार्जर के तार से घोंटा गला
यह भी पढ़ें- IRS की बेटी का हत्यारा द्वारका में OYO से गिरफ्तार, CCTV में सुबह 6:24 बजे दिखा था; पता थी चाबी की जगह
