विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी के हत्यारोपी ने 11 घंटे पहले राजस्थान के अलवर में भी किया था दुष्कर्म

Published: Wed, 22 Apr 2026 03:20 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 22 Apr 2026 04:05 PM (GMT+05:30)

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की अमर कॉलोनी में एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी ...और पढ़ें

वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित राहुल मीणा की खंगाली क्राइम कुंडली।

वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित राहुल मीणा की खंगाली क्राइम कुंडली।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली स्थित अमर कॉलोनी में बुधवार की सुबह एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की दुष्कर्म की हत्या के मामले ने हड़कंप मचा दिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने की बात कही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपित पूर्व घरेलू सहायक राहुल मीणा ने इस वारदात से महज 11 घंटे पहले राजस्थान के अलवर में पड़ोस में रहने वाली एक महिला से भी दुष्कर्म किया था, जिसके बाद वह दिल्ली और एक और वारदात अंजाम दे डाली।

घरेलू सहायक पर जताया जा रहा शक

हत्यारे ने मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर लड़की की हत्या की है। मृतका ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। फिलहाल, वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। आरोप है कि उस घर में आरोपित घरेलू सहायक का काम करता था। उसे घर में लाए जाने वाले सामानों के दाम में हेराफेरी करने के आरोप में करीब एक-डेढ़ महीने पहले काम से निकाल दिया गया था।

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर आरोपित राहुल को घर की पार्किंग के पास टहलते हुए देखा गया। इससे आरोप और पुख्ता हो रहा है।

घर लौटकर देखा तो बेटी को मृत पाया

बता दें कि आईआरएस अधिकारी अपनी पत्नी के साथ बुधवार की सुबह जिम गए थे। पुलिस के मुताबिक उनके जाने के बाद घरेलू सहायक आया था। जब पति-पत्नी वापिस घर लौटे तो बेटी को मृत पाया। घरेलू सहायक बीते कई दिनों से फरार था। स्वजन ने पुलिस को सूचित किया।

मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची। मौके से साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं। सिर और गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले मारपीट भी कि गई है। घरेलू सहायक राहुल मीणा राजस्थान का रहने वाला है। वह किसी परिचित के माध्यम से उस घर में नौकरी पर रखा गया था।

घर में आने वाले सामान में करता था हेराफेरी

पुलिस के सूत्रों के अनुसार, हत्या के आरोपित राहुल मीणा की कुंडली खंगालने पर पुलिस को पता चला है कि उसने कुछ समय पहले राजस्थान में भी दो लड़कों के साथ मिलकर दुष्कर्म की घिनौनी बात को अंजाम दिया था। इसके बाद से पुलिस ने आरोपित की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। 

बताया जा रहा है कि आरोपित यह बात अच्छी तरह से जानता था कि घर के मालिक अपनी पत्नी के साथ हर रोज सुबह छह से साढ़े छह के बीच जिम जाते थे। इसी जानकारी के आधार पर वह बुधवार की सुबह घर में घुस आया था। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या, चार्जर के तार से घोंटा गला

यह भी पढ़ें- IRS अधिकारी की बेटी के रेप और हत्या मामले में नौकर पर शक क्यों? इन 5 सवालों में समझें मर्डर मिस्ट्री