विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IRS अधिकारी की बेटी के रेप और हत्या मामले में नौकर पर शक क्यों? इन 5 सवालों में समझें मर्डर मिस्ट्री

Published: Wed, 22 Apr 2026 03:17 PM (GMT+05:30)

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की अमर कॉलोनी में एक IRS अधिकारी की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है।

घटना की जांच करते पुलिसकर्मी और आरोपी राहुल मीणा की फाइल फोटो

घटना की जांच करते पुलिसकर्मी और आरोपी राहुल मीणा की फाइल फोटो

HighLights

  1. अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या।

  2. पूर्व नौकर राहुल मीणा पर वारदात को अंजाम देने का शक।

  3. नौकरी से निकाले जाने का बदला लेने के लिए की वारदात।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की अमर कॉलोनी में बुधवार सुबह एक ऐसी वारदात हुई जिससे पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। यहां स्थित एक घर में इंडियन रेवेन्यू सर्विसेज (IRS) अधिकारी की बेटी के साथ पहले दुष्कर्म हुआ और उसके बाद बर्बरता से हत्या कर दी गई। 

शुरुआती जांच के बाद पुलिस को घर के पूर्व नौकर राहुल मीणा पर शक है। इस शक की वजह ऐसे सुराग हैं जो घटनास्थल और आसपास से बरामद हुए हैं। आइए जानते हैं पुलिस ने अब तक क्या जानकारी दी है...

क्यों है पूर्व नौकर पर शक?

दिल्ली पुलिस को इस केस में आईआरएस अधिकारी के पूर्व नौकर राहुल मीणा पर शक है। राहुल मीणा ने अधिकारी के घर करीब आठ महीने तक काम किया और करीब डेढ़ महीने पहले ही उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। पुलिस का मानना है कि इसी का बदला लेने के लिए उसने पूरी प्लानिंग से इस वारदात को अंजाम दिया है।

राहुल मीणा को क्यों नौकरी से निकाला?

आरोपी राहुल मीणा आस-पास जहां से घर का सामान आता था, उसमें पैसों की हेराफेरी करता था। परिवार को इसका पता लग गया। इसके बाद परिवार ने जिस शख्स के जरिए राहुल को काम पर रखा था, उससे कहकर उसे निकलवा दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपित ने बदला लेने के लिए वरदात को अंजाम दिया।

राहुल के खिलाफ मिले कौन से सबूत?

पुलिस ने जब पार्किंग एरिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो उसमें आरोपी नौकर राहुल दिखाई दिया। यहीं से पुलिस ने उसे आरोपी बनाया।

पूरी प्लानिंग से की गई वारदात, क्यों चुना सुबह का वक्त?

पुलिस मान रही है कि राहुल ने पूरी प्लानिंग से मर्डर किया है। वारदात की टाइमिंग से लेकर टारगेट तक सबकुछ इस तरह था जो किसी खास को ही पता होता है। वारदात को सुबह 06.30 से 07.30 के बीच अंजाम दिया गया। राहुल को पता था कि आईआरएस अधिकारी और उसकी पत्नी सुबह 6.30 बजे जिम के लिए निकल जाते हैं।

साथ ही दिन में कई अन्य घरेलू सहायक आ जाते हैं, ऐसे में सुबह का समय वारदात के लिए चुना गया ताकि कोई घर में न हो और वारदात को आराम से अंजाम दिया जा सके।

क्या सामान भी लूटकर ले गया आरोपी?

घर से क्या कुछ समान लूटकर भी भागा है इसकी जांच की जा रही है। इस बात की आशंका है कि कुछ लेकर भागा होगा घर से, क्योंकि उसकी पैसों की हेराफेरी की आदत थी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या, चार्जर के तार से घोंटा गला