मॉर्निंग वॉक पर गई लड़की का अपहरण कर रात भर किया दुष्कर्म
दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। ताजा मामले में दरिंदों ने मॉर्निंग वॉक पर गई लड़की का अपहरण कर उसके साथ रात भर सामूहिक दुष्कर्म किया।
नई दिल्ली। दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। ताजा मामले में दरिंदों ने मॉर्निंग वॉक पर गई लड़की का अपहरण कर उसके साथ रात भर सामूहिक दुष्कर्म किया।
FACEBOOK पर गूंजा मामला, छेड़छाड़ पीड़िता से पुलिस बोली 'मैडम इब घणीं रात होगी इब कल आना'
सीरियल रेपिस्ट और मंगोलपूरी सामूहिक दुष्कर्म कांड के बाद अमन विहार में हुई इस घटना ने लोगों के साथ-साथ पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं। घटना बाहरी दिल्ली इलाके की हैं। रातभर कमरे की लाइट जली होने की वजह से दोनों लड़के पकड़े गए।
जेल से बाहर आते ही एक और युवती से किया दुष्कर्म फिर मार डाला
देर रात तक लड़की घर न लौटी तो बढ़ी चिंता
मॉर्निंग वॉक पर गई लड़की के सुबह देर तक घर नहीं लौटने पर घर वालों को चिंता हुई। वह अपना फोन भी लेकर नहीं गई थी। घरवालों की चिंता तब और बढ़ गई, जब देर रात तक वह नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास के लोगों को भी इस बात की सूचना दी।
दुष्कर्म के बाद छात्रा के पेट में पल रहा था बच्चा, मां समझी मोटी हो गई
कमरे की लाइट जली थी, इसलिए पकड़े गए दरिंदे
घर वालों ने स्थानीय लोगों की मदद से लड़की को तलाशना शुरू किया। तलाश की कड़ी में वह एक घर के सामने पहुंचे। यहां पर एक घर के कमरे की लाइट जली हुई थी। इतना ही नहीं कमरे का पंखा भी चल रहा था। लोगों ने पाया कि रात भर कमरे की लाइट जली हुई थी।
नौंवी की छात्रा से सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म
कमरे के बाहर लगा था ताला
परिजनों के साथ लोगों को भी शुरू में कमरे में लाइट जलना व पंखे का चलना सामान्य लगा। काफी देर तक कोई चहल-पहल नहीं होती देख लोगों को शक हुआ। लोगों ने पास जाकर देखा तो कमरे के बाहर ताला लटका था।
दुष्कर्म पीड़िता की दास्तां सुन भर आईं आंखें, कोर्ट ने सुनाया एतिहासिक फैसला
शक होने पर तोड़ दिया ताला
कुछ ही देर में कमरे के बाहर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कमरे में मौजूद लोगों को आवाज लगानी शुरू कर दी। काफी देर तक आवाज लगाने पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं आ रहा था। शक होने पर लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया।
मासूम से कहता था आरोपी,' दुष्कर्म के बारे में मम्मी को न बताना, वरना... '
अंदर का नजारा देख सब रह गए दंग
कमरे का दरवाजा टूटने पर अंदर का नजा़रा देखकर सब लोग दंग रह गए। अंदर लड़की बेहोश पड़ी थी। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। हाथ-पैर भी बंधे हुए थे। लड़की के ठीक बगल में दो लड़के बैठे हुए थे। लोगों को माजरा समझते देर नहीं लगी।
लोगों ने पीटा तो किया जुर्म कर लिया कबूल
इस घर में किराये पर रह रहे मोहम्मद (22) और नौशाद (19) को पकड़ कर जमकर पीटा। लोगों ने दोनों के आधे बाल मुंडवा दिए। पिटाई के दौरान उन्होंने अपहरण के बाद लड़की से बारी-बारी दुष्कर्म किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।