विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में कमांडो काजल की हत्या पर किरण बेदी ने उठाए सवाल, फेसबुक पोस्ट पर कमेंट्स में मिले तगड़े जवाब

Published: Fri, 30 Jan 2026 05:02 PM (IST)

दिल्ली पुलिस की महिला कमांडो काजल की हत्या पर पूर्व आईपीएस किरण बेदी ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने फेसबुक ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस की कमांडो काजल हत्याकांड में आया किरण बेदी का बयान। जागरण

दिल्ली पुलिस की कमांडो काजल हत्याकांड में आया किरण बेदी का बयान। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की महिला कमांडो काजल हत्याकांड को लेकर पूर्व आईपीएस किरण बेदी ने सवाल खड़ किए हैं। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए लिखा कि कमांडो होने बावजूद भी पति ने महिला के साथ मारपीट की और फिर उसे मार डाला।

किरण बेदी ने इस घटना को लेकर कहा कि हमें अपने घरों और स्कूलों में अपने लड़कों की परवरिश पर ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही अपनी लड़कियों को मानसिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर भी ध्यान देना चाहिए। 

उन्होंने कहा, परिवार और जुकेशनल इंस्टिट्यूट किस तरह के पति, बेटे, आदमी तैयार कर रहे हैं? यह गलती हमारी परवरिश में है।

वहीं, किरण बेदी की पोस्ट को 10 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक्स किया है, जबकि कुछ लोगों ने उनकी पोस्ट को शेयर भी किया है। वहीं, उनकी पोस्ट पर कमेंट्स भी आ रहे हैं।

कमेंट्स में किसने क्या लिखा?

मैम, ज्यादातर समय लड़की के परिवार वाले सपोर्ट नहीं करते हैं। शुरू में वे कहते हैं, ‘एडजस्ट करो और मान लो,’ और बाद में, अगर घर पर कोई बुरी घटना हो जाती है, तो वे केस करने आ जाते हैं। मुझे लगता है कि लड़कियों पर प्रेशर डालने के बजाय, परिवारों को उन्हें जरूरत पड़ने पर आजादी से जीने की हिम्मत देनी चाहिए। इस मामले में, लड़के और लड़की दोनों की परवरिश सच में मायने रखती है। - देबलीना चंदा सबुजकोली

माता-पिता को किसी भी बच्चे को लाड़-प्यार करना बंद कर देना चाहिए, चाहे वह लड़की हो या लड़का। उसे बराबर जिम्मेदारी से पालना-पोसना चाहिए। उन्हें सम्मान करना, शेयर करना और देखभाल करना सिखाना चाहिए। - बिन्दु प्रशांत

चाहे घर हो या स्कूल, पढ़ाई हर चीज पर हावी है। मुझे लगता है कि हम भूल रहे हैं कि अच्छे इंसान बनाना उतना ही जरूरी है, जितना अच्छे स्टूडेंट बनाना। यह एक ऐसी चीज है, जिसकी हमारी पीढ़ी में कमी है, और इसका हल हमसे ही शुरू होता है। पढ़ाई के साथ-साथ वैल्यूज, हमदर्दी और लाइफ स्किल्स को ध्यान से प्रायोरिटी दें। - संजू कुशवाहा

यह भी पढ़ें- 'मैं तुम्हारी बहन को मार डालूंगा, कॉल रिकॉर्ड कर लो'; काजल की चीखें सुन सहम गया भाई

मैं दो बच्चों की बेटी का पिता हूं। मैं कसम खाता हूं कि मैं उसे इतना मजबूत बनाऊंगा कि उसे कभी किसी मुश्किल से नहीं गुजरना पड़ेगा। दुनिया दुश्मनी भरी है। लड़कियों को अपनी रक्षा के लिए योद्धा बनना पड़ता है। वह एक कमांडो थी लेकिन, उसकी मौत की वजह सिर्फ भरोसा था... किसी पर भरोसा। - यश वर्मन पांडा

यह भी पढ़ें- 'राज खुलने के डर से पति ने किया मर्डर', कमांडो काजल की हत्या से पहले भाई को फोन... हुए कई खुलासे

यह भी पढ़ें- दुश्मनों को हराने वाली कमांडो काजल घर में ही हारी, पति ने छीनीं दो जिंदगियां; रुला देगी पिता-बेटी के संघर्ष की कहानी

यह भी पढ़ें- महिला कमांडो की लव मैरिज का खौफनाक अंत, दो साल पहले रक्षा मंत्रालय के क्लर्क से रचाई थी शादी; क्या है पूरा मामला?