विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'राज खुलने के डर से पति ने किया मर्डर, लोन EMI को लेकर होते थे झगड़े', कमांडो काजल की हत्या मामले में हुए कई खुलासे

Published: Thu, 29 Jan 2026 06:36 PM (IST)Updated: Thu, 29 Jan 2026 06:41 PM (IST)

दिल्ली पुलिस कमांडो काजल की हत्या के मामले में नए खुलासे हुए हैं। परिवार का आरोप है कि पति अंकुर ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस कमांडो काजल की हत्या के मामले में नए खुलासे हुए हैं। जागरण

दिल्ली पुलिस कमांडो काजल की हत्या के मामले में नए खुलासे हुए हैं। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गन्नौर। दिल्ली पुलिस में तैनात बड़ी गांव की कमांडो काजल के मर्डर केस में नए खुलासे हुए हैं। काजल के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि उसके पति अंकुर को डर था कि उसकी गैर-कानूनी गतिविधियां सामने आ जाएंगी, और इसीलिए उसने काजल का मर्डर कर दिया। परिवार के मुताबिक, मर्डर वाली रात पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसकी जानकारी काजल ने फोन पर अपने भाई निखिल को दी थी।

निखिल ने बताया कि 22 जनवरी की रात काजल बहुत इमोशनल थी। उसने अपने करियर, कर्ज, फाइनेंशियल प्रेशर, परिवार की जिम्मेदारियों और ससुराल में हो रहे स्ट्रेस के बारे में लंबी बात की। उसने बताया कि शादी से पहले उसने 10 लाख रुपये का लोन लिया था, जिसमें से 5 लाख रुपये उसने अपने पति को दिए थे।

वह अपने देवर की शादी के लिए 15 लाख रुपये के गहनों और एक कार की किश्तें भी भर रही थी। उसके भाई निखिल ने दावा किया कि उसकी बहन काजल को अपने पति अंकुर के कई राज पता थे। वह मजाक में कहती थी कि वे मेरठ वाली घटना से बच गए, लेकिन अगर उसने राज खोल दिए तो मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

C-127-1-NOI1132-452337

उसकी मां मीना ने बताया कि अंकुर और उसका दोस्त रुड़की में एक सेंटर चलाते थे जो सरकारी नौकरी दिलाने का वादा करता था, लेकिन कथित तौर पर वह पेपर लीक और एक व्यक्ति की मौत में शामिल था। इन घटनाओं से अंकुर डर गया था। आरोप है कि इसी डर की वजह से अंकुर ने काजल के सिर पर डंबल मारकर उसकी हत्या कर दी। वे उसके रंग-रूप को लेकर ताने मारते थे।

परिवार वालों ने बताया कि काजल ने अपने कॉलेज के दोस्त अंकुर से लव मैरिज की थी, लेकिन उसके ससुराल वालों को वह पसंद नहीं थी। वे उसके रंग-रूप को लेकर ताने मारते थे। आरोप है कि उसके ससुर ओम प्रकाश और ननद भी उसे मानसिक रूप से परेशान करते थे और अंकुर की दूसरी शादी करवाने की धमकी भी देते थे।

यह भी पढ़ें: दुश्मनों को हराने वाली कमांडो काजल घर में ही हारी, पति ने छीनीं दो जिंदगियां; रुला देगी पिता-बेटी के संघर्ष की कहानी