विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुश्मनों को हराने वाली कमांडो काजल घर में ही हारी, पति ने छीनीं दो जिंदगियां; रुला देगी पिता-बेटी के संघर्ष की कहानी

Published: Thu, 29 Jan 2026 03:31 PM (IST)

दिल्ली पुलिस कमांडो काजल की उसके पति अंकुर ने डंबल से वार कर हत्या कर दी। शादी के बाद दहेज ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस की महिला कमांडो हत्याकांड। जागरण

दिल्ली पुलिस की महिला कमांडो हत्याकांड। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, गन्नौर (सोनीपत)। सोनीपत जिले के गन्नौर में बड़ी गांव के रहने वाले राकेश की दुनिया उनकी बेटी काजल के साथ ही उजड़ गई। राजमिस्त्री का काम कर राकेश ने दिनरात मेहनत की और अपने तीनों बच्चों को पढ़ाया-लिखाया।

इसी मेहनत का नतीजा था कि 27 वर्षीय काजल ने वर्ष 2022 में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही काजल की मुलाकात गन्नौर के अंकुर से हुई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों ने अपने-अपने परिवार को मनाकर वर्ष 2023 में शादी कर ली।

शादी से पहले ही काजल का चयन दिल्ली पुलिस की दिल्ली पुलिस में कमांडो यूनिट में हो गया था, जबकि अंकुर भी रक्षा मंत्रालय में क्लर्क के पद पर नियुक्त हो गया। परिवार को लगा कि बेटी सुरक्षित हाथों में है और उसका भविष्य उज्ज्वल होगा, लेकिन शादी के महज 15 दिन बाद ही काजल की जिंदगी में अंधेरा छा गया।

Kajal

महिला कमांडो काजल का फाइल फोटो। जागरण

परिजनों के अनुसार आरोपी पति और उसके परिवार ने कार और दहेज की मांग को लेकर काजल को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आए दिन ताने, दबाव और मारपीट से परेशान होकर काजल वर्ष 2024 में दिल्ली आकर रहने लगी, ताकि नौकरी कर सके और खुद को संभाल सके। बावजूद इसके, आरोपी पति अंकुर वहां भी उससे पैसों की मांग करता रहा और हिंसा करता रहा।

22 जनवरी की रात अंकुर ने लोहे के डंबल से काजल के सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। बुधवार को परिजन काजल का शव अंतिम संस्कार के लिए बड़ी गांव में लाए। वहीं, दिल्ली पुलिस की टीम भी श्मशान घाट में पहुंची और सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार करवाया।

हत्या के बाद खुद किया फोन

हत्या करने के बाद अंकुर ने उसने काजल के बड़े भाई निखिल जो दिल्ली पुलिस में सिपाही हैं को फोन कर कहा कि उसने उसकी बहन की हत्या कर दी है और शव आकर ले जाए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दिल्ली पुलिस को शिकायत दी।

एक नहीं, दो जिंदगियां एक साथ हुई खत्म

काजल का एक डेढ़ साल का बच्चा है और वर्तमान में वह चार माह की गर्भवती थी। पिता राकेश की आंखें भर आती हैं, जब वह कहते हैं कि उनकी बेटी ने अपनी मेहनत से दिल्ली पुलिस में कमांडो बनकर पूरे परिवार का नाम रोशन किया था।

यह भी पढ़ें- महिला कमांडो की लव मैरिज का खौफनाक अंत, दो साल पहले रक्षा मंत्रालय के क्लर्क से रचाई थी शादी; क्या है पूरा मामला?

उन्होंने आरोप लगाया कि अंकुर ने सिर्फ उनकी बेटी ही नहीं, बल्कि गर्भ में पल रहे मासूम की भी हत्या की है। एक नहीं, दो जिंदगियां एक साथ खत्म कर दी गईं।