विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather Update: दिल्ली में आज बारिश के आसार, लोगों को मिली शीतलहर से राहत

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Fri, 20 Jan 2023 08:02 AM (IST)

Delhi Weather Update राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में लोगों के बीते दिनों से शीतलहर और कड़ाके की ठंड से थोड़ी ...और पढ़ें

Delhi Weather Update: people got relief from cold wave in Delhi, Light Rain expected in today.
Delhi Weather Update: people got relief from cold wave in Delhi, Light Rain expected in today.

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में बीते दिनों से लोगों को कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिली है और अगले चार दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान नहीं है। अब भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बड़ी जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाके में हल्की बौछारें पड़ने की संभावनाएं हैं। बूंदाबांदी की आसार हैं। वहीं, मौसम विभाग ने बुधवार को ही बता दिया है कि बृहस्पतिवार से शीतलहर बंद हो जाएगी, लेकिन दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रात के वक्त हल्की वर्षा या बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।

ठंड की वजह लेट हुईं दर्जनों ट्रेन

जानकारी के अनुसार, ठंड की वजह से दर्जनों ट्रेन अभी-भी लेट चल रही हैं, जिसमें ज्यादातर दिल्ली से बिहार और पूर्वी यूपी की ओर जाने वाली ट्रेनें हैं।

बहुत- खराब श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा

दिल्ली की हवा फिर से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है। सफर इंडिया के अनुसार अगले तीन दिन सुधार के आसार नहीं हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन में बुधवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स (एक्यूआइ) 306 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है।

मंगलवार को एक्यूआइ 288 था, यानि 24 घंटे में 18 अंकों की वृद्धि हुई। पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर क्रमश: 147 एवं 279 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। दिल्ली के 21 इलाकों की हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही। सफर इंडिया के अनुसार अगले तीन दिन हवा की गति आठ से 12 किमी प्रति घंटे तक रहेगी। इसके चलते प्रदूषक कणों का बिखराव धीमा रहेगा और वायु प्रदूषण का यही स्तर बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: वन विभाग ने की रक्षा मंत्रालय पर कार्रवाई की सिफारिश, दिल्ली कैंट में पेड़ काटने और जमीन की खुदाई का मामला