दिल्ली के पश्चिम विहार थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर को CBI ने किया गिरफ्तार, एक लाख की रिश्वत लेते पकड़ा
सीबीआई ने दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट थाने में एक सब-इंस्पेक्टर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार ...और पढ़ें

डील के तहत सब इंस्पेक्टर को एक लाख रुपये की पहली किस्त लेते समय सीबीआइ ने दबोच लिया।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। बाहरी जिला के पश्चिम विहार वेस्ट थाने में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सीबीआइ सूत्रों के मुताबिक सब इंस्पेक्टर ने एक मामले को निपटाने के एवज में मोटी रकम की मांग कर रहा था। शुरुआत में उसने पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी लेकिन बातचीत के बाद तीन लाख रुपये में डील तय हुआ। इसी डील के तहत सब इंस्पेक्टर को एक लाख रुपये की पहली किस्त लेते समय सीबीआइ ने दबोच लिया।
मामला 26 मार्च को हुए एक झगड़े से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि सब इंस्पेक्टर इस मामले में कार्रवाई को प्रभावित करने और राहत देने के बदले पैसे की मांग कर रहा था। पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत सीबीआई से कर दी, जिसके बाद सीबीआई ने पहले कई दिन तक दोनों के बीच बातचीत को इंटरसेप्ट किया। उसके बाद शुक्रवार को थाने जाकर करवाई की। दिल्ली पुलिस ने भी सब इंस्पेक्टर को तत्काल निलंबित कर दिया है। कुछ समय बाद इसको बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सीबीआई इस साल अब तक 20 से अधिक पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर चुकी है।
यह भी पढ़ें- पूर्वी दिल्ली में प्रीत विहार पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया, चोरी की स्कूटी और दो मोबाइल बरामद
यह भी पढ़ें- दिल्ली में 5 वारदातों का खुलासा, हत्थे चढ़ा एक सक्रिय झपटमार; 40 हजार की नकदी और दो बाइक बरामद
यह भी पढ़ें- दिल्ली के मुस्तफाबाद में युवक का कत्ल, शरीर पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार; वारदात से दहल उठा इलाका
