विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में 5 वारदातों का खुलासा, हत्थे चढ़ा एक सक्रिय झपटमार; 40 हजार की नकदी और दो बाइक बरामद

Published: Sat, 04 Apr 2026 09:14 AM (IST)

दिल्ली में स्पेशल स्टाफ टीम ने एक सक्रिय झपटमार बबलू को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी से पांच झपटमारी की ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने एक सक्रिय झपटमार गिरफ्तार किया। जागरण

दिल्ली पुलिस ने एक सक्रिय झपटमार गिरफ्तार किया। जागरण

HighLights

  1. पूर्वी दिल्ली में सक्रिय झपटमार बबलू को किया गिरफ्तार।

  2. पांच झपटमारी की वारदातों का हुआ बड़ा पर्दाफाश।

  3. 40 हजार नकद व वारदात में प्रयुक्त दो बाइकें बरामद।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में पूर्वी जिला की स्पेशल स्टाफ टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय झपटमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी से पांच झपटमारी की वारदातों का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने उसके कब्जे से 40 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

दो अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर अक्षरधाम फ्लाईओवर के पास नोएडा लिंक रोड पर जाल बिछाकर मदनगीर निवासी आरोपी बबलू (40) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से 40 हजार रुपये नकद बरामद हुए, जो मयूर विहार थाना क्षेत्र में दर्ज एक झपटमारी के मामले से जुड़े पाए गए।

पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल जब्त की गई, जबकि उसकी निशानदेही पर एक अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

जांच पांच वारदातों का खुलासा

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी झपटमारी की वारदातों को अंजाम देने में इन मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल करता था। उसकी गिरफ्तारी से पांडव नगर और मयूर विहार थाना क्षेत्रों के पांच मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बेचे जा रहे नकली Sensodyne का भंडाफोड़, गोदाम में बन रहा था घटिया टूथपेस्ट; लाखों का सामान जब्त

पूर्वी जिला के डीसीपी राजीव कुमार ने बताया कि स्पेशल स्टाफ की सतर्कता और तकनीकी निगरानी के चलते इस सक्रिय झपटमार को गिरफ्तार किया गया है। इसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में झपटमारी की कई घटनाओं का पर्दाफाश हुआ है। उन्होंने कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।