पूर्वी दिल्ली में पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया, चोरी की स्कूटी और दो मोबाइल बरामद
प्रीत विहार थाना पुलिस ने पूर्वी दिल्ली में सक्रियता दिखाते हुए दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास ...और पढ़ें

पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की एक स्कूटी और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। प्रीत विहार थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की एक स्कूटी और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से कई चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है।
पुलिस के अनुसार, एक अप्रैल को चित्रा विहार रोड पर पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम ने बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर सवार दो संदिग्धों को देखा। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन पीछा कर उन्हें दबोच लिया गया। जांच में स्कूटी चोरी की निकली, जो गीता कॉलोनी इलाके से चोरी हुई थी।
तलाशी के दौरान एक आरोपित के पास से सैमसंग गैलेक्सी A54 और दूसरे के पास से सैमसंग M31 मोबाइल बरामद किए गए। दोनों मोबाइल भी चोरी के पाए गए और संबंधित मामलों से जुड़े हैं। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि करीब तीन महीने पहले स्कूटी चोरी की थी और उसी का इस्तेमाल कर मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मोहिन उर्फ कट्टर (25) निवासी आराम पार्क, शास्त्री नगर और गुलफाम उर्फ तब्बा (23) निवासी खुरेजी खास, शाहदरा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गुलफाम पर सात और मोहिन पर दस मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के मुस्तफाबाद में युवक का कत्ल, शरीर पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार; वारदात से दहल उठा इलाका
यह भी पढ़ें- ओले और भारी बारिश से फसलों पर मंडराया संकट, दिल्ली-यूपी और हरियाणा में बारिश का अनुमान; अलर्ट जारी
यह भी पढ़ें- दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, IPL मैच को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी; देखें पूरा शेड्यूल
