विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के मुस्तफाबाद में युवक का कत्ल, शरीर पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार; वारदात से दहल उठा इलाका

Published: Sat, 04 Apr 2026 09:02 AM (IST)

पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद में शुक्रवार रात 18 वर्षीय कैफ की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दयालपुर निवासी कैफ ...और पढ़ें

घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस। जागरण

घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार रात 24 वर्षीय युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कैफ (18) के रूप में हुई है, जो दयालपुर का रहने वाला था। हत्या के कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं।

पुलिस के मुताबिक, कैफ किसी काम से मुस्तफाबाद गया हुआ था, तभी वहां पहले से मौजूद तीन से चार युवकों ने उस पर अचानक हमला कर दिया।

चाकू से किए कई वार

हमलावरों ने उस पर चाकू से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सभी बिंदुओं जांच कर रही पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- बवाना में 2000 रुपये न देने पर युवक की चाकू घोंपकर हत्या, तीन नाबालिग गिरफ्तार

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपितों की तलाश में आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- भजनपुरा के घोंडा में युवक की चाकू मारकर हत्या, परिजनों का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन