विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भजनपुरा के घोंडा में युवक की चाकू मारकर हत्या, परिजनों का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

Published: Wed, 25 Mar 2026 06:43 AM (IST)

भजनपुरा के घोंडा में सोमवार देर रात 18 वर्षीय मोहम्मद आसिफ की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने ...और पढ़ें

भजनपुरा में युवक की चाकू से वार कर हत्या।

भजनपुरा में युवक की चाकू से वार कर हत्या।

HighLights

  1. घोंडा में 18 वर्षीय मोहम्मद आसिफ की चाकू से हत्या।

  2. परिजनों ने पुलिस सुरक्षा में कमी को लेकर किया हंगामा।

  3. सीसीटीवी फुटेज से एक आरोपी की पहचान, गिरफ्तारी जल्द।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। भजनपुरा थाना क्षेत्र के घाेंडा में कृष्णा मंदिर के पास सोमवार देर रात एक युवक पीछे से चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंचे स्वजन युवक को जगप्रवेश चंद्र अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्वजन ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अस्पताल के बाहर हंगामा किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए एक आरोपित की पहचान की जा रही है।

मृतक की पहचान 18 वर्षीय मोहम्मद आसिफ निवासी सुभाष मोहल्ला भजनपुरा के रूप में हुई है। आसिफ के भाई नेक मोहम्मद ने बताया कि सोमवार देर रात एक जानकार ने उन्हें सूचना दी कि आसिफ पर किसी ने हमला कर दिया है। वह अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या के बाद सुरक्षा नहीं बढ़ाने के आरोप

स्वजन ने आरोप लगाया कि जिस स्थान पर आसिफ की हत्या हुई है, कुछ दिन पहले वहां एक और युवक हत्या की गई थी। इसके बाद भी पुलिस ने वहां पर सुरक्षा नहीं बढ़ाई। स्वजन ने मामले में पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही भजनपुरा थाना के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। आसिफ के चार भाई और पांच बहने हैं। वह ई-रिक्शा चलाता था। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया है।

सीसीटीवी में दिख रहा एक आरोपित

घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक आरोपित पीछे से आसिफ पर वार करता दिखाई दे रहा है। डीसीपी उत्तर पूर्वी जिला आशीष मिश्रा ने बताया कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में रोडरेज में कार सवार परिवार पर भीड़ न किया हमला, महिला समेत छह गिरफ्तार