दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, IPL मैच को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी; देखें पूरा शेड्यूल
दिल्ली पुलिस ने 4 अप्रैल 2026 को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले IPL मैच के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी ...और पढ़ें
-1775271674248_m.webp)
दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी। एआई जनरेटेड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने आईपीएल मैच को लेकर आज 4 अप्रैल के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट द्वारा दी है।
दरअसल, राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज शनिवार (4 अप्रैल 2026) को दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई इंडियंस से मुकाबला करेगी। इसी मैच के चलते स्टेडियम के आसपास की सड़कों पर दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक अधिक वाहनों की आवाजाही होने की संभावना है, जिसके चलते दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी की है।
आज खेला जाएगा मैच
बता दें कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय प्रीमियर लीग (IPL, आईपीएल) का 8वां मैच आज 4 अप्रैल 2026 को खेला जाएगा। यह मैच दोपहर में 3:30 बजे से शुरू होगा। वहीं, ऐसे में बड़ी संख्या में दर्शक मैच देखने पहुंचेंगे। इसी कारण वाहनों की अधिक आवाजाही होने से जाम की स्थिति बन सकती है।
-1775271740895.jpg)
1 बजे से रात 9 बजे तक ट्रैफिक प्रभावित
दिल्ली पुलिस ने इसी स्थिति से निपटने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास वाली सड़कों पर दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक ट्रैफिर प्रभावित रहेगा। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इन इलाकों में यात्रा करने से बचें और वैकल्पिक मार्ग ही चुनें।
स्टेडियम और उसके आसपास भारी ट्रैफिक मूवमेंट की उम्मीद है। लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिए ट्रैफिक के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- हनुमान जन्मोत्सव पर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी; कई रास्ते रहेंगे डायवर्ट
डायवर्जन/रोक (जरूरत के हिसाब से)
बहादुर शाह जफर मार्ग और JLN मार्ग पर दोपहर 01:00 बजे से रात 09:00 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन/रोक लगाई जा सकती है।
इन जगहों पर भारी/कमर्शियल गाड़ियों को आने-जाने की इजाजत नहीं होगी
- दरियागंज से दिल्ली गेट चौक (BSZ मार्ग)
- दिल्ली गेट चौक से गुरु नानक चौक (JLN मार्ग)
- ITO से दिल्ली गेट चौक (BSZ मार्ग)
यात्रियों को इन जगहों से बचने की सलाह
- JLN मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट, दोनों रास्ते)
- आसफ अली रोड (तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट)
- बहादुर शाह जफर मार्ग (दिल्ली गेट से ITO, दोनों रास्ते)
स्टेडियम में एंट्री
- गेट 1-8 (साउथ साइड): BSZ मार्ग से एंट्री
- गेट 10-15 (ईस्ट साइड): JLN मार्ग से एंट्री (अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल के पास)
- गेट 16-18 (वेस्ट साइड): BSZ मार्ग से एंट्री (पेट्रोल पंप के पास)
पार्किंग
- माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर फ्री पार्किंग उपलब्ध है (पार्क-एंड-राइड सुविधा के साथ)
- लेबल वाली गाड़ियों को छोड़कर स्टेडियम के पास कोई पार्किंग नहीं है
तय पार्किंग (सिर्फ लेबल वाली गाड़ियों के लिए)
- JP पार्क (गेट नंबर 3)
- विक्रम नगर (शहीदी पार्क के पास)
- JJB/प्रयास ऑफिस के पास (2-व्हीलर)
