विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हनुमान जन्मोत्सव पर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी; कई रास्ते रहेंगे डायवर्ट

Published: Thu, 02 Apr 2026 05:28 AM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2026 05:52 AM (IST)

दिल्ली में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्राओं के लिए सुरक्षा कड़ी की गई है। पुलिस ने मंदिरों के आसपास तैनाती बढ़ाई है और हाई अलर्ट पर है।

दिल्ली में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्राओं के लिए सुरक्षा कड़ी की गई है। फाइल फोटो

दिल्ली में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्राओं के लिए सुरक्षा कड़ी की गई है। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। हनुमान जन्मोत्सव पर बृहस्पतिवार को राजधानी के कई इलाकों में निकाली जाने वाली शोभा यात्रा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के बेहद चाक चौबंद बंदोबस्त किए हैं। सभी मंदिरों के आसपास दिल्ली पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

दिल्ली पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश

मंदिर के व्यवस्थापकों से कहा गया है कि वे निजी सुरक्षा गार्डों को रखकर व्यवस्थित तरीके से श्रद्वालुओं पर नजर रखें।सीसीटीवी कैमरों के जरिये अधिक से अधिक निगरानी रखें।

भीड़ के प्रबंधन को बेहतर तरीके से हैंडल करें जिसे लोगों को किसी तरह की समस्या का समाधान न करना पड़े। दिल्ली पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है। संवेदनशील रास्तों और बड़े मंदिरों पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

586ca088-07f0-45ab-8cb9-65e92b0e9ff6

पुलिस अधिकारी का कहना है कि धार्मिक जुलूसों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या अधिकतम 1000 तक सीमित रखने की सलाह दी है और जुलूस के दौरान किसी भी तरह के हथियार के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चार दिन पहले लश्कर आतंकी शबीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में मंदिरों व बाजारों की रेकी करने की बात सामने आइ है जहां बहुत ज़्यादा भीड़भाड़ रहती है। वह हमले करने के लिए आतंकी नेटवर्क को खड़ा करने की कोशिश कर रहा था।

ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी

उधर हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्राओं को देखते हुए बृहस्पतिवार को ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी किया है जिसमें कई जगहों पर यातायात प्रभावित रहने की बात कही गई है। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बृहस्पतिवार को रिंग रोड स्थित मरघट वाले हनुमान मंदिर और उसके आसपास विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों एवं शोभायात्राओं का आयोजन किया जाएगा।

इस कारण यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। इस दौरान पूरे दिन कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा, जिनमें रिंग रोड (शांति वन से आइएसबीटी कश्मीरी गेट), श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, लोथियन रोड, नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग और बुलेवार्ड रोड शामिल हैं।

स्थिति के अनुसार रेल छाता चौक, सुभाष कट, जीपीओ चौक, केला घाट, आयरन ब्रिज और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं से यातायात को डायवर्ट किया जा सकता है। संबंधित क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित या सीमित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ सकता है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें, वैकल्पिक मार्ग अपनाएं और अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और आइएसबीटी कश्मीरी गेट जाने वाले यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें: राजौरी गार्डन कांड: वारदात के 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, मुख्य आरोपित रंधावा अब भी फरार