विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सलीम पिस्टल, गोगी, लॉरेंस समेत कई बड़ों पर दिल्ली पुलिस की नजर; अंसारी से विदेशी हथियार खरीदने वालों पर लगेगा MCOCA

Published: Tue, 02 Jun 2026 09:11 AM (IST)

दिल्ली पुलिस कुख्यात हथियार तस्कर शाहबाज अंसारी से विदेशी हथियार खरीदने वाले गैंगस्टरों पर मकोका लगाएगी। रोहित चौधरी की गिरफ्तारी ...और पढ़ें

अब तक दिल्ली पुलिस ने अंसारी के निर्देश पर नेपाल और अन्य जगहों से हथियार दिल्ली लाने वाले 16 आरोपितों को मकोका में बंद किया है।

अब तक दिल्ली पुलिस ने अंसारी के निर्देश पर नेपाल और अन्य जगहों से हथियार दिल्ली लाने वाले 16 आरोपितों को मकोका में बंद किया है। 

HighLights

  1. अंसारी से हथियार खरीदने वालों पर मकोका

  2. रोहित चौधरी के बाद सलीम पिस्टल निशाने पर

  3. आईएसआई एजेंट अंसारी का हथियार नेटवर्क

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। बांग्लादेश में छिपे देश के कुख्यात विदेशी हथियार तस्कर और आईएसआई एजेंट शाहबाज अंसारी से दिल्ली एनसीआर के जिन गैंगस्टरों ने विदेशी या अन्य हथियार खरीदे उन सभी को अंसारी गिरोह पर लगाए गए मकोका के मामले में भी दिल्ली पुलिस गिरफ्तार करेगी। अब तक दिल्ली पुलिस ने अंसारी के निर्देश पर नेपाल और अन्य जगहों से हथियार दिल्ली लाने वाले 16 आरोपितों को मकोका में बंद किया है। इनमें कई रिसीवर हैं।

हाल ही में दिल्ली पुलिस ने साउथ दिल्ली के सबसे बड़े गैंगस्टर रोहित चौधरी और उसके शूटर टीटू को भी मकोका में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अंसारी हथियार तस्करी केस में अभी केवल रोहित चौधरी नाम के बड़े गैंगस्टर की ही गिरफ्तारी हुई है। आने वाले समय ने सलीम पिस्टल, भाऊ, गोगी , टिल्लू,रोहित गोदारा, नीरज बवाना, लारेंस आदि  तमाम उन गैंगस्टरों को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार करेगी जिन्होंने अंसारी से विदेशी हथियार खरीदे थे।

गृह मंत्रालय और पुलिस आयुक्त के निर्देश पर इस तरह की कार्रवाई शुरू की गई है ताकि गैंगस्टरों के पास विदेशी हथियारों की डिलीवरी के श्रोत को तोड़ा जा सके। रोहित के बाद अब सलीम पिस्टल और कुछ अन्य दिल्ली पुलिस के निशाने पर हैं।

सलीम पहले अंसारी के लिए ही काम करता था बाद में अलग होकर उसने भी विदेश की धरती से अंसारी के स्टाइल में दिल्ली एनसीआर के गैंगस्टरों को विदेशी हथियार आपूर्ति करना शुरू कर दिया था। अंसारी की तरह सलीम भी आईएसआई के इशारे पर भारत में इस तरह का धंधा कर रहा था। उसे कुछ साल पहले स्पेशल सेल ने नेपाल से गिरफ्तार किया था। वर्तमान में कई मामलों में वह तिहाड़ जेल में बंद है।

यह भी पढ़ें- अछल्दा में तेजस राजधानी एक्सप्रेस से कटकर युवक की मौत, दिल्ली-हावड़ा ट्रैक 18 मिनट बाधित

यह भी पढ़ें- पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में युवक की चाकू से 15 बार गोदकर हत्या, जेल से छूटकर आए थे आरोपित

यह भी पढ़ें- किशोरों को अगवा कर किसानों को बेचता था गिरोह, लखनऊ से दिल्ली तक फैले मिले तस्करी के तार; दिखाते हसीन ख्वाब

यह भी पढ़ें- आईएनडीआईए के नेता 8 जून को दिल्ली में कर सकते हैं बैठक, संयुक्त रणनीति पर होगी चर्चा