अछल्दा में तेजस राजधानी एक्सप्रेस से कटकर युवक की मौत, दिल्ली-हावड़ा ट्रैक 18 मिनट बाधित
अछल्दा स्टेशन के पास तेजस राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
तेजस राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत।
अछल्दा स्टेशन के पश्चिमी छोर पर हुआ हादसा।
दिल्ली-हावड़ा डाउन ट्रैक 18 मिनट तक ठप रहा।
जागरण संवाददाता, औरैया। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर अछल्दा स्टेशन के पश्चिमी छोर पर सोमवार रात नई दिल्ली से बिहार के राजेंद्र नगर जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। तेजस राजधानी रात करीब 9:05 बजे अछल्दा स्टेशन के पश्चिमी छोर पर थी, इस दौरान 35 वर्षीय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया।
दिल्ली-हावड़ा रूट का डाउन ट्रैक 18 मिनट रहा ठप
सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। डाउन ट्रैक पर शव पड़े होने के कारण कानपुर की ओर जा रही एक और राजधानी एक्सप्रेस को करीब 18 मिनट तक आउटर के होम सिग्नल पर रोकना पड़ा। रेलवे कर्मियों ने ट्रैक से शव हटाकर ट्रेनों का परिचालन सुचारू कराया।
जीआरपी फफूंद के प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि दिवंगत नारंगी रंग की शर्ट व नीले रंग की पैंट पहने था, जबकि लाल बेल्ट लगाए था। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
