विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में युवक की चाकू से 15 बार गोदकर हत्या, पुलिस ने दो नाबालिग समेत तीन दबोचे

Published: Tue, 02 Jun 2026 08:41 AM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2026 09:56 AM (IST)

पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में सोमवार रात 17 वर्षीय अभिषेक की चाकू से 15 से अधिक बार वार कर ...और पढ़ें

वारदात स्थल पर जांच करती पुलिस।

वारदात स्थल पर जांच करती पुलिस।

HighLights

  1. न्यू उस्मानपुर में 17 वर्षीय अभिषेक की चाकू से हत्या।

  2. शरीर पर चाकू के 15 से अधिक निशान मिले।

  3. पुरानी रंजिश के चलते दो आरोपियों ने की हत्या।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। राजधानी के न्यू उस्मानपुर इलाके में सोमवार रात चाकू से ताबड़तोड़ वार करके 17 साल के नाबालिग की हत्या कर दी। मृतक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। नाबालिग के शरीर पर चाकू के 15 से अधिक निशान मिले हैं। आशंका है रंजिश में हत्या को अंजाम दिया गया है। न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग समेत तीन आरोपितों को दबोचा है। बालिग आरोपित की पहचान रिक्की के रूप में हुई है।

अभिषेक अपने परिवार के साथ पांचवा पुश्ता उस्मानपुर में रहता था। परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। परिवार ने बताया कुछ माह पहले कुछ युवकों से अभिषेक का झगड़ा हुआ था। आरोपित जेल भी गए थे।

new-usmanpur1

जेल से आने के बाद वह अभिषेक को धमकियां दे रहे थे। सोमवार रात को अभिषेक किसी काम से घर से बाहर गया था। आरोप है जिनसे झगड़ा हुआ था, उन दो लोगों ने अभिषेक को घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। घायल हालत में जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में अब तक दो नाबालिग समेत तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा है। बालिग आरोपित की पहचान रिक्की के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- किशोरों को अगवा कर किसानों को बेचता था गिरोह, लखनऊ से दिल्ली तक फैले मिले तस्करी के तार; दिखाते हसीन ख्वाब

यह भी पढ़ें- अगले 2-3 दिन में दस्तक देगा मानसून, दिल्ली-यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट