विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा से राहत नहीं, AQI 350 के पार; आपके इलाके का क्या है हाल?

Published: Mon, 08 Dec 2025 08:05 AM (IST)Updated: Mon, 08 Dec 2025 08:10 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है। आज सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 318 दर्ज किया ...और पढ़ें

कर्तव्य पथ पर छाए स्मॉग के बीच मास्क लगकार भ्रमण करता पर्यटक। चंद्र प्रकाश मिश्र


कर्तव्य पथ पर छाए स्मॉग के बीच मास्क लगकार भ्रमण करता पर्यटक। चंद्र प्रकाश मिश्र

HighLights

  1. दिल्ली-NCR में जहरीली हवा

  2. औसत AQI 318, 'बहुत खराब'

  3. कई इलाकों में AQI 350 पार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में दमघोंटू हवा से राहत नहीं मिल रही है। राजधानी में जहरीले स्मॉग की एक परत छाई हुई है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सोमवार सुबह सात बजे राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 318 दर्ज किया गया, जो हवा की बेहद खराब कैटेगरी में आता है।

इससे एक दिन पहले रविवार को हवा की क्वालिटी 'बहुत खराब' कैटेगरी में ही रही और पूरे हफ्ते इसी जोन में रहने की उम्मीद है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के शाम 4 बजे के डेटा के मुताबिक, रविवार को 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 308 रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को यह 330 (बहुत खराब) था।

सीपीसीबी के डेटा के मुताबिक, आज सोमवार को राजधानी के आनंद विहार इलाके में एक्यूआई 354, बवाना में 368, बुराड़ी में 327, चांदनी चौक में 321, द्वारका में 325, आईटीओ में 326, जहांगीरपुरी में 348, मुंडका में 355, नरेला में 344, विवेक विहार में 291 और रोहिणी में 346 दर्ज किया गया है।

 

इसके अलावा दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर-62 में 297, गाजियाबाद के वसुंधरा में 308, इंदिरापुरम में 284, और गुरुग्राम सेक्टर-51 में 286 रिकॉर्ड किया गया है। मालूम हो कि सीपीसीबी के अनुसार, 0-50 के बीच एक्यूआई रीडिंग 'अच्छा', 51-100 'संतोषजनक', 101-200 'मध्यम', 201-300 'खराब', 301-400 'बहुत खराब' और 401-500 'गंभीर' है।

कहां कितना है एक्यूआई?

इलाका एक्यूआई
आनंद विहार 354
बवाना 368
बुराड़ी 327
चांदनी चौक 321
द्वारका 325
आईटीओ 326
जहांगीरपुरी 348
मुंडका 355
नरेला 344
विवेक विहार 291
रोहिणी 346
नोएडा सेक्टर-62 297
गाजियाबाद, वसुंधरा 308
इंदिरापुरम 284
गुरुग्राम सेक्टर-51 286

 

यह भी पढ़ें- Late Trains: दिल्ली में और बढ़ेगी ठंड, कोहरे की दस्तक से लेट चल रही कई ट्रेनें; खतरनाक स्तर पर AQI

यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में छाई जहरीले स्मॉग की चादर, AQI 400 के करीब; कब मिलेगी राहत?

यह भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ रही सुबह में ठंड, अगले कुछ दिनों तक तापमान रहेगा सामान्य; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट