विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, कई फ्लाइट्स लेट; ग्रेप-4 लागू होने के बावजूद AQI 400 के पार

Published: Mon, 19 Jan 2026 07:58 AM (IST)Updated: Mon, 19 Jan 2026 08:17 AM (IST)

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में घना कोहरा और शीतलहर जारी है, जिससे सड़क व हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। इंदिरा ...और पढ़ें

राजधानी में घने कोहरे और स्मॉग के बीच गुजरते वाहन।

राजधानी में घने कोहरे और स्मॉग के बीच गुजरते वाहन।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र घने कोहरे की चादर छाई होने के साथ शीतलहर का प्रकोप जारी है। कोहरा छाए रहने से सड़क से लेकर हवाई यातायात प्रभावित हुआ है।

कोहरे के कारण इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) पर कुछ फ्लाइट्स लेट हो गईं और सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा है।

WhatsApp Image 2026-01-19 at 8.08.19 AM

साथ ही ग्रेप-4 के तहत पाबंदियां लागू होने के बावजूद दिल्ली की हवा आज सोमवार को भी खतरनाक स्तर पर बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, सुबह सात बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 418 दर्ज किया गया है, हवा की 'गंभीर' कैटेगरी में आता है। इससे पहले, रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 440 दर्ज किया गया। शनिवार कों यह 400 था।

WhatsApp Image 2026-01-19 at 8.14.10 AM

वहीं, आज दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 450 से ज्यादा बना हुआ है। आनंद विहार में 462, आईटीओ इलाके में एक्यूआई 434 और रफी मार्ग के आसपास एक्यूआई 417 रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा नोएडा में एक्यूआई 458 और गाजियाबाद में 479 रिकॉर्ड किया गया है, जो हवा की बेहद गंभीर कैटेगरी में आता ह आंकड़ों के अनुसार, रोहिणी में सबसे खराब वायु गुणवत्ता है।

WhatsApp Image 2026-01-19 at 8.08.19 AM (1)

किस इलाके में कितना है एक्यूआई?

इलाका AQI
अनंद विहार 462
रोहिणी 471
बुराड़ी 460
चांदनी चौक 454
मुंडका 467
द्वारका 427
नजफगढ़ 446
आरकेपुरम 439
अलीपुर 395
बवाना 448
ग्रेटर नोएडा 402
नोएडा 430
गाजियाबाद 458
गुरुग्राम 378

23 जनवरी को बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में 23 जनवरी को तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले चार दिन तक तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया गया है।

यह भी पढ़ें- नोएडा की हवा 17 दिनों बाद गंभीर श्रेणी में, मास्क के बिना रहना हुआ मुश्किल; बच्चों पर पड़ रहा प्रभाव

यह भी पढ़ें- जहरीली हवा से कराह रहा एनसीआर, देश के पांच सबसे प्रदूषित शहरों में चार एनसीआर के; दिल्ली का एक्यूआई 440 के पार

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में एयर पॉल्यूशन ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड, 465 तक AQI पहुंचने से बना ‘स्मॉग जोन’