विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में शोशा क्लब के बाहर फायरिंग, 21 साल के युवक के पैर में लगी गोली; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

Published: Sat, 04 Apr 2026 10:30 AM (IST)

प्रीत विहार के शोशा क्लब के बाहर शनिवार तड़के गोलीबारी हुई, जिसमें 21 वर्षीय समीर घायल हो गया। उसे दाहिने ...और पढ़ें

सुबह करीब 4:33 बजे पीसीआर कॉल के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक को गोली लगी है।

सुबह करीब 4:33 बजे पीसीआर कॉल के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक को गोली लगी है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। प्रीत विहार थाना क्षेत्र स्थित शोशा क्लब के बाहर शनिवार तड़के फायरिंग की घटना सामने आई, जिसमें 21 वर्षीय युवक समीर घायल हो गया। उसे गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 4:33 बजे पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि एक युवक को गोली लगी है और उसे जीटीबी अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और घायल समीर से जानकारी ली। समीर नूर-ए-इलाही, घोंडा का रहने वाला है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि समीर अपने दोस्त नदीम और अन्य साथियों के साथ प्रीत विहार स्थित शोशा क्लब गया था। कुछ देर बाद उनके अन्य दोस्त भी वहां पहुंच गए। इसी दौरान क्लब के अंदर अरहम नामक युवक का किसी तीसरे पक्ष से विवाद हो गया, जो बाद में झगड़े में बदल गया।

पुलिस के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष क्लब से बाहर सर्विस रोड की तरफ आ गए। इसी दौरान बाहर एक अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग कर दी, जिसकी गोली समीर के दाहिने पैर (घुटने के नीचे) में जा लगी। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। झगड़े के दौरान समीर भी बाहर आ गया था और गोली उसे लग गई।

घायल समीर को उसके दोस्तों ने तुरंत जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। समीर ने पुलिस को बताया कि वह हमलावर को नहीं पहचानता है। सूचना पर पहुंची क्राइम टीम ने मौके का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- RTE पर दिल्ली HC का बड़ा फैसला, सत्र खत्म होने के बाद दाखिला नहीं और अतिरिक्त सीटें बनाना भी गलत

यह भी पढ़ें- दिल्ली: गैस सिलिंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, मौके पर बुलानी पड़ी पुलिस

यह भी पढ़ें- दिल्ली के पश्चिम विहार थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर को CBI ने किया गिरफ्तार, एक लाख की रिश्वत लेते पकड़ा

यह भी पढ़ें- पूर्वी दिल्ली में प्रीत विहार पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया, चोरी की स्कूटी और दो मोबाइल बरामद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।